Logo
Harsh Malhotra BJP Membership Campaign: बीजेपी के सदस्यता अभियान देशभर में जोरों शोरों से चल रहा है। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ी वाले बस्ती में जाकर सदस्यता अभियान चलाया है।

Harsh Malhotra BJP Membership Campaign: भारतीय जनता पार्टी देशभर में सदस्यता अभियान चला रही है। बीजेपी ने लक्ष्य रखा है कि वह 10 करोड़ लोगों को भाजपा ज्वाइन कराए। इसके लिए दिल्ली के साथ-साथ देश भर के विभिन्न हिस्सों में बीजेपी द्वारा सदस्यता अभियान चलाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग भाजपा के साथ जुड़ सके और इसका फायदा चुनाव में मिले। आज केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित पटपड़गंज में झुग्गी बस्तियों में पहुंचे और सदस्यता अभियान चलाया।

2 सितंबर को पीएम मोदी ने शुरू किया था अभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री भाजपा के कई अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पटपड़गंज के झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में पहुंचे और लोगों से मुलाकात करने के बाद उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदस्यता अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर को दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से शुरू किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी 18 करोड़ कार्यकर्ताओं से मिलकर बनी है। इस सदस्यता अभियान में हमारा लक्ष्य 10 करोड़ लोगों तक पहुंचने का है, हम अभी तक सबा करोड़ लोगों को बीजेपी ज्वाइन करा चुके हैं।

25 सितंबर तक चलेगा अभियान का पहला चरण

इस सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक चलने वाला है, इसका समीक्षा किया जाएगा और फिर 15 अक्टूबर तक इस अभियान का दूसरा चरण चलेगी। इसके बाद 16 से 31 अक्टूबर तक भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान चलाने वाली है। भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान के बाद पार्टी में बूथ स्तर से अध्यक्ष का चुनाव शुरू होगा, फिर यह अभियान मंडल, जिला, राज्य और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक चलेगी।

ये भी पढ़ें:- सदस्यता अभियान की समीक्षा : प्रदेश सदस्यता प्रभारी लेंगी बैठक, अभियान की प्रगति समीक्षा पर होगी चर्चा 

'एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी है बीजेपी'

दिल्ली के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इस वक्त भाजपा भारत की एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी है। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो खुद का स्वार्थ देखते हुए लोगों को गुमराह कर सकते हैं, या फिर अन्य पार्टियों में शामिल हो सकते हैं, लेकिन भाजपा वास्तव में एक ऐसी पार्टी है जो देश के हर वर्ग और हर समुदाय के लिए बिना भेदभाव के काम कर रही है। यही कारण है कि भाजपा में शामिल होने के लिए लोगों की होड़ लगी है। हमें भरोसा है कि हम 10 करोड़ लोगों तक पहुंचने के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। 

ये भी पढे़ं:- भाजपा सदस्यता अभियान: वरिष्ठ नेता शेजवार के घर पहुंचे वीडी शर्मा, पटवारी के बयान पर किया पलटवार

 

5379487