Logo
Ram Mandir: चांदनी चौक के सभी व्यापारी 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ऐतिहासिक टाउन हॉल को हजारों दीप जलाकर जगमग करेंगे। 

Ram Mandir: पूरा देश इस समय भगवान राम की भक्ति में लीन है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार पूरा देश कर रहा है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। रामलला प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में काफी कम समय बचा है, इसके लिए कार्यक्रमों में तेजी लाई जा रही है। इसी कड़ी में चांदनी चौक व्यापारियों ने घोषणा की है कि 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चांदनी चौक के ऐतिहासिक टाउन हॉल को हजारों दीप जलाकर जगमग करेंगे। 

चांदनी चौक के व्यापारी मनाएंगे दीवाली

दिल्ली हिन्दुस्तानी मर्कटराइल एसोसिएशन ने 22 जनवरी को खास प्रोग्राम करने की घोषणा की है। रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में धूमधाम से उत्सव मनाएंगे। इस अवसर पर टाउन हॉल को हजारों दीयों से जगमग किया जाएगा। फतेहपुरी से लाल किले तक मुख्य रोड को 2 हजार भगवा झंडे लगाए जाएंगे। गणेश पूजन के बाद सुंदरकांड का पाठ होगा। साथ ही, लाल किले में राम दरबार भी सजाया जाएगा। दिल्ली के सभी मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइट और फूलों से सजाया जाएगा। रामधुन में संगीतमय कार्यक्रम होंगे। 

ये भी पढ़ें:- दिल्ली की गीता कॉलोनी में 51 फीट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति तैयार, इस खास दिन होगा अनावरण

मंदिरों से होगा लाइव प्रसारण

रामलीला समितियों की ओर से फैसला किया गया है कि सभी मंदिरों में रामचरित मानस का अखंड पाठ भी होगा। इसके अलावा दिल्ली के सभी मंदिरों के बाहर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, ताकि लोग लाइव प्रसारण देख सकें। राजधानी में 22 जनवरी को रामलीला समितियां रामचरित मानस की प्रतियां भी बांटेंगी।

गीता कॉलोनी में बनी 51 फीट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति

दिल्ली के गीता कॉलोनी में हनुमान जी की 51 फीट ऊंची मूर्ति बनाई गई है। इस मूर्ति का अनावरण रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन किया जाएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि मूर्ति बनकर तैयार है, अब इसकी फिनिशिंग पर काम चल रहा है।

5379487