Logo
Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट पर भी कड़ी सुरक्षा के बीच हर साल चोरी के सैंकड़ों मामले सामने आते हैं। इसी बीच, दिल्ली पुलिस की सख्ती के बाद अब इस तरीके के मामलों में 48 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। पढ़ें रिपोर्ट...

Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट पर भी कड़ी सुरक्षा के बीच हर साल चोरी के सैंकड़ों मामले सामने आते हैं। इसमें मोबाइल, आभूषण और अन्य कई प्रकार के सामान चोरी के मामले अधिक होते हैं। पुलिस द्वारा चोरी के साथ अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की लगातार धरपकड़ भी की जाती है। साथ ही, कई प्रकार के उपाय भी हाल के समय में किए गए हैं। इसी वजह से इस साल चोरी के मामलों में 48 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है।

डीसीपी ने दी जानकारी

डीसीपी देवेश कुमार महला के अनुसार आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने मोबाइल, सामान व आभूषण चोरियों में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जो एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है। चोरी रोकने के लिए कई प्रकार के उपाय लागू किए गए हैं। जिनमें टर्मिनलों सहित एयरपोर्ट के सभी क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति बढ़ाना और सामान संभालने वाले कर्मचारियों की बारीकी से जांच करना शामिल हैं। तीन पुलिस टीमें, एक-एक इंस्पेक्टर की देखरेख में और एक एसीपी की देखरेख में सामान की लोडिंग और अनलोडिंग के समय एक साथ औचक जांच करती हैं। अगर चेकिंग के दौरान कोई कमियां नजर आती है तो संबंधित एयरलाइंस के अधिकारियों को लिखित रूप से जानकारी दी जाती है।

बीसीएएस को भी तुरंत सूचित किया जाता है। रणनीतिक रूप से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क के माध्यम से सामान ले जाने वाली गाड़ी व ट्रॉली पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस साल 150 गुम/चोरी/खोई हुई वस्तुओं को सही मालिकों को सौंपा गया। इन प्रयासों से छोटी-मोटी चोरियों में शामिल हैं और कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिससे यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा और बढ़ी है।

गिरफ्तारियां बढ़ी और चोरियां घटी

पुलिस के चोरियां रोकने के कई उपायों का ही नतीजा है कि 2022 की तुलना में 2023 में गिरफ्तारियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2022 में जहां 32 गिरफ्तारियां हुई थी। वहीं इस साल 42 लोग पकड़े गए हैं। अप्रैल, अगस्त और नवंबर में चोरी का प्रतिशत जीरो रहा था। गत वर्ष के मुकाबले इस साल सामान चोरी के मामलों में 48 प्रतिशत की गिरावट आई है।

CH Govt hbm ad
5379487