Logo
Delhi-Haryana Weather: दिल्ली और हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कमजोर पड़ा रहा मानसून फिर सक्रिय हो गया है। इसे देखते हुए कहा गया है कि सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है।  

Delhi-Haryana Weather: दिल्ली ही नहीं पूरे उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं, कई जगहों पर बारिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर सहित हरियाणा में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ऐसे हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली वालों के लिए अगले 4 दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश से जाम और जलभराव होने की संभावना बताई है। कहा जा रहा है कि सोमवार और मंगलवार को लोगों को भारी बारिश के साथ-साथ तेज घन गर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा का भी सामना करना पड़ सकता है।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से सटे हरियाणा में रविवार को मानसून कमजोर पड़ा गया था तो वहीं आज सोमवार से फिर सक्रिय हो गया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के चार जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग ने इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना बताई है। साथ ही यहां पर भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

जानें क्या रहा तापमान

हरियाणा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़वा रही है। 24 घंटे में राज्य के सिरसा जिला सबसे गर्म जिला रहा, यहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राज्य में न्यूनतम तापमान 25.0 से 31.0 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। 

Also Read: दिल्ली में जानलेवा बारिश, कहीं डूबने से तो कहीं करंट से गई जान, दो दिन में 13 लोगों की मौत

दिल्ली के लिए किए गए इंतजाम

राष्ट्रीय राजधानी में 28 जून की सुबह मानसून के पहले दिन 228.1 मिमी बारिश हुई, जो 1936 के बाद जून महीने में सबसे अधिक बारिश थी। सिविक एजेंसियों ने अपनी फील्ड इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा है और जलभराव और अन्य शिकायतों के समाधान के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों और मशीनरी तैनात की गई है। सीसीटीवी के माध्यम से लुटियंस दिल्ली के तहत आने वाले  इलाकों पर नजर रखी जा रही है। 

5379487