Logo
देशभर में 22 सितंबर को राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया जाएगा। आज हम दिल्ली की ऐसी होनहार बेटियों की कहानी लेकर आए हैं, जिन्होंने अपनी काबलियत के सहारे अलग मुकाम हासिल किया।

भारत में हर साल सितंबर महीने के चौथे रविवार को राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया जाता है। इस बार 22 सितंबर को राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य बेटियों के प्रति प्यार, प्रशंसा और कृतज्ञता व्यक्त करने का है। आज हम दिल्ली की ऐसी होनहार बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेकर अपनी काबिलियत दिखाकर अपना नाम रोशन किया। अब आप सोच रहे होंगे कि सोशल मीडिया का ही जिक्र क्यों कर रहे हैं। मनोरंजन, विज्ञान और शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली बेटियों को क्या भूल गए हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया का जिक्र इसलिए किया गया है क्योंकि आज भी बेटियों के सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से उनके चरित्र पर सवाल उठाए जाते हैं। अगर बेटियां होनहार हैं, तो यह सोशल मीडिया दुश्मन नहीं बल्कि आगे बढ़ाने वाला दोस्त बन जाता है। तो चलिये देर किए बिना बताते हैं कि किन बेटियों ने सोशल मीडिया से अपनी काबलियत दिखाकर सबको चौंका दिया।

सेजल कुमार

भारतीय यूट्यूबर सेजल कुमार का जन्म 1 जनवरी 1995 को दिल्ली में हुआ था। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की इस छात्रा ने 2014 में अपना You Tube चैनल शुरू किया। उन्होंने गाने से लेकर डांस तक अपनी काबिलियत दिखाई।

यही नहीं, विभिन्न मुद्दों पर भी बेबाक नजरिया पेश करती रहीं। नतीजा यह रहा कि कम समय में ही उनका यह चैनल लोकप्रिय हो गया। उनका यह चैनल फैशन और लाइफ स्टाइल से जुड़े विषयों को भी दर्शाता है।

sejal kumar
सेजल कुमार।

उन्होंने कई पुरस्कार भी अपने नाम दर्ज किए हैं। 2018 में बेस्ट ब्लॉग अवार्ड और 2019 में बेस्ट लाइफस्टाइल ब्लॉगर का भी खिताब जीता। वे टीवी के कई शो में भी नजर आ चुकी हैं। खास बात है कि यूनिसेफ की ओर से 2019 में बाल अधिकारों की पहल का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इनके नाम इतनी अधिक उपलब्धियां हैं, जिन्हें विस्तार से बताना लगभग नाममुकिन है।

कोमल पांडे

कोमल पांडे का जन्म भी दिल्ली में हुआ था। बचपन से फैशन और लाइफस्टाइल में गहरी रूचि थी। उनकी फैशन सैंस को देखकर सब चौंक जाते थे। कोमल को ऐसे माध्यम की जरूरत थी, जिससे ज्यादा से ज्यादा जनता तक अपनी काबिलियत को पहुंचा सके।

इसके लिए उन्होंने PopXo पर कॅरिअर शुरू किया। इसके बाद जब प्रशंसक जुड़े तो उन्होंने यूट्यूब चैनल खोला। वीडियो अपलोड करते ही वायरल होने लगे। उनके इस चैनल पर मजेदार और मौलिक कंटेंट है।

komal pandey
कोमल पांडे।

कोमल पांडे ने साल 2016 में स्टाइलिश ब्लॉगर का अवार्ड हासिल किया था। फैशन की दुनिया में उनका जाना पहचाना नाम है। उनकी अनुमानित संपत्ति डेढ़ से ढाई मिलियन डॉलर बताई जाती है।

श्रेया जैन

दिल्ली की आम लड़की मेकअप और फैशन की दुनिया में आगे बढ़ सकती है, इसका जवाब श्रेया जैन है। उनके पास फैशन और मेकअप से जुड़ी अनगिनत टिप्स हैं, जो किसी को भी मायूस नहीं होने देती है।

उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन बचपन से ही फैशन इंडस्ट्री को लेकर खासा लगाव था। यही वजह रही कि उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में करिअर बनाने की ठान ली। आज वे फैशन इंडस्ट्री से जुड़े हर नए उत्पाद की बारिक जानकारियां देती हैं।

shreya jain
श्रेया जैन।

श्रेया का जन्म मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था, लेकिन आज उनके प्रशंसक शहरों से लेकर छोटे गांवों तक, हर जगह है। अगर आप भी फैशन से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी लेना चाहते हैं, तो इनके सोशल मीडिया अकाउंट की विजिट अवश्य कर लीजिएगा। वादा है कि आपको निराशा नहीं होगी।

कृतिका खुराना

भारतीय यूट्यूबर, स्टाइलिस्ट और फैशन ब्लॉगर कृतिका खुराना का जन्म 19 जून 1993 को दिल्ली में हुआ। वे जिस अंदाज में लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो बनाती हैं, पहली बार में ही नए दर्शक को भी चैनल सब्सक्राइब करने के लिए बाध्य कर देता है।

Kritika Khurana
कृतिका खुराना।

उनके ट्रैवलिंग ब्लॉग को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। कृतिका जिस स्थान का वीडियो शेयर करती हैं, ऐसा महसूस होता है कि जैसे आप स्वयं ही उस स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति का पता नहीं, लेकिन अनुमान 5 मिलियन तक बताई जाती है।

डॉली सिंह

डॉली सिंह का गृह नगर भी दिल्ली में है। उनका जन्म 23 सितंबर 1993 को हुआ था। डीयू के किरोड़ीमल कॉलेज में राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद कैट परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। एनआईएफटी परीक्षा में डॉली देशभर में तीसरे स्थान पर रही।

dolly singh
डॉली सिंह।

उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया पर अपना ब्लॉग लॉन्च किया। उनके बोलने और समझाने की शैली लोगों को बेहद पसंद आई, जिसके बाद वे एक के बाद प्रसिद्धियां पाती चली गईं। इस National Daughters Day पर अपनी बच्ची को इनकी कहानी अवश्य सुनाइयेगा ताकि अपने सपने को साकार करने के लिए सजग हो जाए।   

ये भी पढ़ें: नेशनल बेटी दिवस पर अपने बेटिया को खुश करना हो तो इन उपहारों पर करें विचार

5379487