Logo
Delhi News: दिल्ली की भाजपा सरकार की प्रत्याशी, दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26  का अपना पहला बजट पेश किया है।

Delhi News: दिल्ली की भाजपा सरकार की प्रत्याशी, दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26  का अपना पहला बजट पेश किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने अपने भाषण के दौरान ऐलान किया है कि दिल्ली का 2025-26 का बजट एक लाख करोड़ रुपए का होगा। बताया जा रहा है कि यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में 31.5 प्रतिशत अधिक बजट है। इस बार दिल्ली बजट की थीम विकसित दिल्ली रखी है। दिल्ली के इस बजट में भाजपा के संकल्पों की झलक देखने को मिल रही है। 

इस बजट में महिला सशक्तिकरण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर फोकस रहा है। इन सब के साथ बजट में सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है। पूर्व सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने कभी ट्रीटमेंट प्लांट को कामगार किया ही नहीं। यमुना पर खर्चा तो दूर की बात है, कभी चर्चा भी नहीं की है। ऐसे में यमुना की सफाई कैसे हो सकती है। हमने यमुना को साफ करने के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

250 करोड़ रुपये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर खर्च होंगे

इन 500 करोड़ में 250 करोड़ रुपए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के लिए और 250 करोड़ रुपये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए रखे हैं। सीएम ने कहा है कि हमने दो सीवर सकर मशीन आर्डर की हैं। यह ऑर्डर हमारी सरकार बनते ही दे दिया था। साथ ही 31 मशीनों को किराए पर लाने के लिए ऑर्डर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यमुना में गिर रहे गंदे नाले के पानी को अब नहीं गिरने दिया जाएगा। उस पानी को ट्रीट करके, नदी में छोड़ा जाएगा। सीएम ने संकल्प पत्र की सराहना भी की और कहा कि जिस दिन दिल्ली चुनाव का परिणाम आया था, उसी दिन प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी कि संकल्प पत्र में यमुना की सफाई का वादा दिल्ली सरकार की पहली प्राथमिकता होगी।

आम आदमी पार्टी पर कसा तंज

सीएम रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि यमुना नदी में कभी निर्मल जल बेहता था, जो दिल्ली के पहचान होती थी। आज वही यमुना नदी जल संकट, सीवेज के बहाव और प्रदूषण के कारण गंदगी से जूझ रही है। नदी में गिरने वाले गंदे नालों का पानी व कूड़ा -करकट नहीं रोका जाएगा, तो यमुना साफ कैसे होगी। पिछली सरकार के खोखले वादों के कारण यमुना आज भी ज्यों की त्यों है। सरकार की उदासीनता की वजह से यमुना, नदी से नाले में तब्दील हो गई है। 

यमुना को रखा जाएगा स्वच्छ

सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नमामि गंगे, साबरमति रिवरफ्रंट जैसी ऐतिहासिक पहलों से प्रेरित हुए हैं। इससे प्रेरित होकर हम दिल्ली को एक आधिनुक ,वैज्ञानिक और सतत विकास से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने इस वादे को पूरा करने के लिए हमें 500 करोड़ का बजट पेश किया है। इन 500 करोड़ की मदद से 40 डिसेंट्रलाइज्ड सीवेज प्लांट के लिए आवंटित किए हैं। जससे कोई भी गंदा नाला व सीवेज का गंदा पानी यमुना जैसी पवित्र नदी में न गिर सके। सीवेज का गंदा पानी को तत्काल ट्रीट कर दिया जाएगा और यमुना में केवल साफ पानी जाएगा।

ये भी पढ़ें: Delhi Budget: स्वास्थ्य पर खर्च होंगे 6874 करोड़ रुपए, ये सुविधाएं मिलेंगी

jindal steel jindal logo
5379487