Logo
दिल्ली और हरियाणा में मानसून आने के बाद भी लोगों को गर्मी और उमस परेशान कर रही है। दिल्ली में लोगों को अभी उमस से और परेशान होना पड़ सकता है। वहीं, हरियाणा में मौसम विभाग का बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi Haryana Weather: मानसून के मौसम में भी राजधानी दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस ने परेशान कर रखा है। शनिवार यानी 20 जुलाई को भी दिन में तेज धूप निकली, जिससे तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा में भी ऐसा ही हाल देखने को मिला है। हरियाणा में भी लगातार तापमान बढ़ रहा है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में लोगों आज रविवार को भी गर्मी और उमस की मार झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में आज रविवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन दिल्ली के अधिकांश हिस्से में लोगों को गर्मी और उमस परेशान करेगी।

दिल्ली में सोमवार से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार यानी 22 जुलाई से 24 जुलाई तक दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित होती है तो दिल्ली में लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलेगी।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में भी अधिकांश हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिन में तेज धूप और हवा के नहीं चलने से लोगों को गर्मी और उमस परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, शनिवार को हरियाणा के कई जिलों में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने आज रविवार को हरियाणा के कई हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, हरियाणा में आज रविवार यानी 21 जुलाई से 23 जुलाई तक लगातार बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इसको लेकर हरियाणा में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में हरियाणा के लोगों को आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। हालांकि, दिल्ली के लोगों को अच्छी बारिश के लिए अभी एक दिन का और इंतजार करना पड़ेगा।

5379487