Logo
Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली और हरियाणा में मार्च महीने की एंट्री से होने की संभावना बताई गई है। वहीं, हरियाणा कुछ एक जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। हालांकि, आज का मौसम साफ रहेगा।

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर से मिजाज बदला है। जिस वजह से मंगलवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। साथ ही आकाश में बादल होने के कारण पिछले दिनों के मुकाबले न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन आकाश साफ रहेगा। इसके बाद 1 और 2 मार्च को दोबारा दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना बताई गई है। 

वहीं, दिल्ली से सटे हरियाणा के अधिकांश जिलों में फिर से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 1 और 2 मार्च को कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से राज्य में कल यलो अलर्ट और 2 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। साथ ही कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है।

हरियाणा के उत्तरी हिस्से के जिलों में भारी बारिश होने के आसार बताए गए हैं। राज्य में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी और उसके बाद धीरे-धीरे 3-5 डिग्री की वृद्धि भी देखने को मिलेगी।

दिल्ली में बारिश के साथ हो सकती है मार्च की एंट्री

बताया जा रहा है कि मार्च शुरू होते ही दिल्ली का मौसम फिर सुहाना होने वाला है। हल्की बारिश होगी, रात को भी बूंदाबांदी का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि मार्च की शुरुआत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और अरब सागर से नमी वाली हवाओं के कारण इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। वहीं, 2 मार्च को 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने इस आंधी के साथ-साथ बादल और हल्की बारिश की भी संभावना जताई है।

इस दौरान दिल्ली का तापमान कुछ गिर सकता है। वहीं,  2 मार्च को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की उम्मीद है। 3 और 4 मार्च को भी हल्के बादलों से घिरा आसामान नजर आएगा और साथ ही धूप भी निकलेगी। 2 मार्च से 6 मार्च तक अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।  

मौसम में बदलाव का कारण

हरियाणा में मौसम में बदलाव की वजह दो पश्चिमी विक्षोभ बताए जा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहले राज्य में दो दिन इसका असर देखने को मिला और दूसरा 29 फरवरी को हो सकता है। इससे रात को ही मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ से राज्य भर में 1 से 2 मार्च के दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और कुछ जगहों ओलावृष्टि की भी संभावना है और इसके बाद फिर से धुंध और ठंड बढ़ सकती है।

Also Read: मौसम के बिगडे तेवर: घुमड़ते बादलों को देख अटकी किसानों की सांसे, तापमान में आई गिरावट

कुरुक्षेत्र में दिन सबसे ठंडे

राज्य में 24 घंटे के दौरान कुरुक्षेत्र के दिन सबसे ठंडे रहे। यहां का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 4 डिग्री की गिरावट है। वहीं, फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया।  

5379487