Logo
यदि आप भी दिल्ली में रहते हैं और हरियाली तीज की खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप दिल्ली के इन बाजारों में जरूर विजिट कर सकते हैं।

Hariyali teej 2024: अगस्त में कई सारे त्योहार आने वाले हैं, उन्हीं में से एक हरियाली तीज भी आएगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल हरियाली तीज 7 अगस्त को है। हरियाली तीज के चलते महिलाएं जोरो-शोरों से तैयारियों में लग जाती हैं। ताकि, किसी चीज की कमी न रह जाए। महिलाएं बाजारों से साड़ी, सैंडल, मेंहदी तमाम तरह की चीजों की खरीदारी करती है। दिल्ली में रह रही महिलाओं के लिए मैचिंग-मैचिंग तमाम तरह की चीजें खरीदने के लिए सबसे सस्ता और अच्छे मार्केट के बारे में बताने वाले हैं। तो आइए बिना देर किए है

चांदनी चौक

delhi in this market do shopping Hariyali Teej 2024
दिल्ली के इस बाजार से करें हरियाली तीज 2024 की खरीदारी

हरियाली तीज की शॉपिंग करने के लिए चांदनी चौक बेस्ट जगह है। यहां महिलाएं अपने मैचिंग के तमाम चीजें आसानी से खरीद सकती है। यहां पर साड़ी, रेडीमेड ब्लाउज, सैंडल, जुती आदि सभी तरह की चीजें भी कम दाम पर खरीद सकती है। यहां आपको ज्वेलरी से लेकर पूजा की भी सभी चीजें आसानी से मिल जाएंगी।

मीना बाजार

 

Hariyali Teej 2024
हरियाली तीज 2024

मीना बाजार में आपको सिल्क और बनारसी साड़ियां बेहद अच्छे और सस्ते दामों में मिल जाएंगी। साथ ही यहां आपको राजस्थानी, गुजराती से लेकर इंडो वेस्टर्न के भी सारी ड्रेसेज मिल जाएंगे। हरियाली तीज के लिए यह मार्केट आपको लिए बेस्ट रहेगा। यहां आप चूड़ियां भी रंग बिरंगी खरीद सकते हैं।

सदर बाजार

 

Hariyali Teej 2024
हरियाली तीज 2024

हरियाली तीज के लिए सदर बाजार से शॉपिंग बेस्ट रहेगा। यहां आप शॉपिंग करके मन खुश हो सकता है, क्योंकि यहां आपको साड़ी से मैचिंग की सभी चीजें मिल जाएंगी। जैसे चूड़ियां, गहने ब्लाउज और जूतियां आदि। यदि आप इन सबके अलावा कुछ और भी चीजों की खरीदारी करना है तो सब खरीद सकते हैं।

5379487