Logo
दिल्ली में सर्दी आने से पहले ही दिल्ली वालों की मुसीबत बढ़ गई है। दिल्ली के सर्दी तो शुरू नहीं हुई है। हालांकि, प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 16 के 12 इलाके रेड जोन में पहुंच गए है।

Delhi Pollution Update: दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा जहरीली हो गई है। जिसकी वजह से 12 इलाके रेड जोन में पहुंच गए हैं। मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटे से कम रह सकती है। ऐसे में राजधानी के प्रदूषण और बढ़ सकता है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। आज का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में 26 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी। दिन में तेज धूप निकलेगी। जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज रिकॉर्ड किया जा सकता है। 

रेड जोन में पहुंचे 12 इलाके 

दिल्ली के 12 इलाकों में एक्यूआई 300 से ज्यादा दर्ज किया गया है। जिसके चलते ये इलाके ''बहुत खराब'' श्रेणी में पहुंच गए है। इन इलाकों में आनंद विहार टॉप पर है। यहां एक्यूआई सबसे ज्यादा 359 दर्ज किया गया है। इसके अलावा वजीरपुर, जहांगीरपुरी, मुंडका और रोहिणी जैसे इलाके भी इन 12 इलाकों में शामिल है। दिल्ली प्रदूषण बोर्ड की मानें, तो 21 से लेकर 23 अक्टूबर के बीच एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में ही रह सकता है। इसकी वजह है हवा का धीमी गति से चलना। अगर हवा तेज चलेगी तो वायुमंडल में मौजूद प्रदूषण के कण तेज गति से आगे बढ़ जाएंगे और हवा कम गति से चलेगी तो प्रदूषण के कण वायुमंडल में ही मौजूद रहेंगे। 


हरियाणा के आठ जिलों की हवा हुई जहरीली 

प्रदूषण के मामले में हरियाणा भी दिल्ली से कम नहीं है। यहां 8 जिलों में प्रदूषण का स्तक खराब स्थिति में पहुंच गया है। जिनका एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 से ऊपर दर्ज किया गया है। प्रदेश में सोनीपत जिले का AQI सबसे ज्यादा 249 दर्ज किया गया है। इसके अलावा भिवानी में AQI 233 दर्ज किया गया है। वहीं हिसार, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरूक्षेत्र, पानीपत औप रोहतक जिले में भी हवा की क्वालिटी काफी खराब स्थिति में है। 

हरियाणा में 21 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम 

हरियाणा में 21 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। जिसके चलते अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। आईएमडी चंडीगढ़ की ताजा रिपोर्ट की मानें, तो प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश नहीं होगी। जिसके चलते सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा हुआ है। हालांकि, इस बीच तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 

5379487