Logo
Weather Update: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल रहा है। यहां सुबह शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा है।

Delhi Haryana Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब दिल्ली NCR सहित पूरे उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। ऐसे में अब मौसम ठंडा होना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा हरियाणा में भी तापमान गिरने लगा है और सुबह शाम को ठंड का अहसास भी होने लगा है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज सोमवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को आसमान साफ रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है। ठंडी हवाओं की वजह से कई राज्यों का मौसम बदल रहा है। अब दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के न्यूनतम तापमान में आने वाले समय में और ज्यादा गिरावट हो सकती है।

कैसी है दिल्ली की हवा

दिल्ली की हवा की बात करें, तो दिल्ली में इस समय वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में ये और अधिक होगा। दिल्ली में AQI 221 है। बता दें कि अधिक AQI होने की वजह सभी के लिए खतरा है। सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्या संभव है। AQI जितना अधिक होगा, वायु प्रदूषण का स्तर उतना ही अधिक होगा।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में आज सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 सेल्सियस रहने की संभावना है। प्रदेश में धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को हरियाणा का न्यूनतम तापमान हिसार में 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

यह भी पढ़ें:- देश का मौसम: बिहार में 8 लोग बाढ़ में बहे, राजस्थान में इस सीजन रिकॉर्ड तोड़ बारिश,यूपी के 50 जिलों में अलर्ट

5379487