Logo
Weather Update: दिल्ली और हरियाणा में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने वाला है। मौसम विभाग ने आज बुधवार के लिए दिल्ली और हरियाणा में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

Delhi Haryana Weather Update: राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। दिन के समय सूरज के कड़े तेवर देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग आज बुधवार को दिल्ली में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, अगर बात करें हरियाणा के मौसम की तो यहां भी गर्मी और उमस ने परेशान किया हुआ है। प्रदेश में कुछ इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई, लेकिन इस बार मानसून का मौसम दिल्ली और हरियाणा खूब आंख मिचौली खेल रहा है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में इस साल जुलाई के महीने में सबसे ज्यादा गर्म दिन मंगलवार यानी 30 जुलाई का रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी के चलते दिन भर लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज बुधवार को भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दिल्ली के तापमान की बात करें तो आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 और 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल जुलाई के महीने में दिल्ली में 1 से 30 जुलाई के बीच 203 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो पिछले साल की तुलना में 82 प्रतिशत कम है। जिसके चलते इस साल लोगों को उमस और गर्मी बहुत परेशान कर रही है। बता दें कि पिछले साल बारिश के चलते दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल जुलाई के महीने में दिल्ली में 1 से 30 जुलाई के बीच 203 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो पिछले साल की तुलना में 82 प्रतिशत कम है। जिसके चलते इस साल लोगों को उमस और गर्मी बहुत परेशान कर रही है। बता दें कि पिछले साल बारिश के चलते दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में भी दिल्ली जैसे ही हालात है। हालांकि, हरियाणा के कुछ जिलों में बीच-बीच में हल्की बारिश के कारण उमस से थोड़ी राहत है, लेकिन प्रदेश के अधिकांश हिस्से में अच्छी बारिश नहीं होने से उमस काफी परेशान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में आज बुधवार को भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

5379487