Logo
Delhi-NCR Weather: देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को सोमवार से तेज गर्मी झेलनी पड़ेगी। क्योंकि आज से आसमान साफ होगा, जिससे तेज लोगों को परेशान करेगी।

Delhi Mausam News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब सुहाने मौसम का दौर खत्म हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी से राहत की मिलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। इस पूरे हफ्ते गर्म और शुष्क मौसम लोगों को परेशान करेगा। हालांकि, इस दौरान लू की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विभाग के मानें तो तापमान 41 से 42 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

इसके साथ ही लोगों को तेज धूप भी परेशान करेगी। क्योंकि अब आसमान साफ रहेगा। बीते दिन रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रहा। यह सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। यह भी सामान्य है। सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 32 से 75 प्रतिशत तक रहा।

आज कैसा रहेगा माैसम 

मौसम विभाग के मुताबिक आज सोमवार को आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, शाम के वक्त मौसम में थोड़ी बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान बूंदाबांदी की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 26 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, कल यानी 14 मई के मौसम की बात करें तो मौसम शुष्क हो जाएगा। इस दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे।

अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 25 डिग्री तक रह सकता है। 15 मई को भी आंशिक बादल रहेंगे। तेज गर्म हवाएं चलेंगी। इनकी स्पीड 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान बढ़कर 41 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। 16 मई को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 26 डिग्री तक रह सकता है।

ये भी पढ़ें:- बिहार में आंधी-पानी और वज्रपात की चेतावनी, 15 जिलों में होगी झमाझम बारिश

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 

वहीं, राष्ट्रीय  राजधानी में प्रदूषण स्तर की बात की जाए तो प्रदूषण का स्तर भी कम होकर सामान्य पर पहुंच गया है। रविवार को मुख्य प्रदूषक ओजोन रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के एयर बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 183 रहा। फरीदाबाद में यह 195, गाजियाबाद में 158, ग्रेटर नोएडा में 237, गुरुग्राम में 146 और नोएडा में 175 रहा। बता दें कि शुक्रवार को शाम को आई भयानक आंधी के बाद धूल का गुबार कम हो गया है।

5379487