Logo
दिल्ली-एनसीआर में 20 अक्टूबर के बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिसके चलते सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड का अहसास होगा। हालांकि, दिन में धूप निकलने की वजह से लोग गर्मी से परेशान रह सकते हैं।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एक राहत की खबर है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 अक्टूबर के बाद दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लगेगी और गर्मी से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं आज दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम कैसा रहेगा। 

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। जिसके चलते राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं रविवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि  दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम साफ रहेगा। 

हरियाणा में अगले छह दिनों तक नहीं होगी बारिश 

वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा के मौसम  की बात करें तो प्रदेश में 17 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले छह दिनों तक मौसम साफ रहेगा और बारिश नहीं होगी। हालांकि, बिना बारिश के ही तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके चलते लोगों को सुबह और शाम में ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 34  डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं रविवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

5379487