Delhi NCR Weather Today:दिल्ली-एनसीआर में आज यानी शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। वहीं आज पूरा दिन तेज हवाएं चलती रहेंगी। IMD की मानें, तो 15 फरवरी के बाद तेज हवाओं का दौर कम हो जाएगा। जिससे तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा और गर्मी दस्तक दे सकती है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
दरअसल, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलावा कई इलाकों में पिछले कई दिनों से सुबह और शाम ठंड रहती है। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलती है। जिसकी वजह से तापमान लगातार सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। इस मौसम में औसतन तापमान 1.8 डिग्री अधिक है।
वहीं आज के मौसम की बात करें तो 14 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की धूंध छाई रही। इसके अलावा कहीं-कहीं बादल भी छाए रहे। हालांकि, 7.30 बजे के बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकलनी शुरू हो गई। आज दिन में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
19 फरवरी तक 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की मानें, तो 15 फरवरी को हवाओं का दौर कम हो जाएगा। शनिवार को राजधानी में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है। इसके बाद 16,17,18 और 19 फरवरी को सुबह और शाम हल्का कोहरा या धूंध देखने को मिल सकती है। हालांकि, मौसम साफ रहेगा और हवाओं की गति बेहद कम हो जाएगी। इस दौरान अधितकम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें-AAP MLA Amanatullah Khan: आप विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से राहत, 24 फरवरी तक नहीं होगी गिरफ्तारी
दिल्ली-एनसीआर के शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
दिल्ली | 27 डिग्री सेल्सियस | 11 डिग्री सेल्सियस |
नोएडा | 26 डिग्री सेल्सियस | 13 डिग्री सेल्सियस |
गाजियाबाद | 26 डिग्री सेल्सियस | 11 डिग्री सेल्सियस |
गुरुग्राम | 25 डिग्री सेल्सियस | 11 डिग्री सेल्सियस |
फरीदाबाद | 26 डिग्री सेल्सियस | 12 डिग्री सेल्सियस |