Logo
दिल्ली-हरियाणा में आज मंगलवार को सुबह-सुबह हुई बारिश के बार लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दिल्ली-हरियाणा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi Haryana Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में आज बुधवार सुबह-सुबह जमकर बारिश हुई। इससे लोगों चिपचिपाती उमस से राहत मिली है। झमाझम बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिल्ली और हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में बीते दिन यानी मंगलवार को हल्की बारिश देखने को मिली। बारिश के बाद फिर लोगों को थोड़ा उमस ने परेशान जरूर किया, लेकिन शाम होते होते मौसम सुहावना बना रहा और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं, दिल्ली में आज सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को एक तरह खुशी का एहसास हुआ तो वहीं दूसरी ओर जलभराव और जाम ने लोगों को परेशान कर दिया।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज मंगलवार को जमकर बारिश होगी। इसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी राहत भी मिली है। दिल्ली में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में मंगलवार को कई जिलों में बारिश हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा यमुनानगर में 38 एमएम, रेवाड़ी में 32 एमएम, रोहतक में 25.0 एमएम, सोनीपत में 23.0 एमएम और महेंद्रगढ़ में 19.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, आज बुधवार को सुबह-सुबह भी कई जिलों में जमकर बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में जमकर बारिश हो सकती है। यहां के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

5379487