Logo
Delhi Mausam: शनिवार का दिन दिल्ली समेत एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरा रहा। आंधी और बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली। वहीं, आज भी बारिश होने की संभावना है।

Weather Update Today: दिल्ली एनसीआर में भयंकर गर्मी और लू के बीच शनिवार को थोड़ी राहत मिली। दरअसल, शनिवार शाम को कई इलाकों में धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। जिसके चलते तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। जिसके चलते लोगों को गर्म हवाओं से भी राहत मिली है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

शनिवार का दिन दिल्ली समेत एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरा रहा। मौसम में हुए बदलाव की वजह से शनिवार का अधिकतम 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम 45.8 डिग्री तापमान था। हालांकि दिन का न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया था। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री, नरेला में 46.2 डिग्री, नोएडा में 45.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं, शाम के वक्त कुछ जगहों पर बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। स्काईमेट के अनुसार पहाड़ो पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। उत्तरी राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। इसलिए दिल्ली में बादल और बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। वहीं, दिल्ली में प्री मानसून 4 जून के आसपास प्री मानसून बारिश शुरु हो जाएगी।  

ये भी पढ़ें:- भारत में मानसून की दस्तक, भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद, केरल व पूर्वोत्तर के राज्यों बारिश का अनुमान

दिल्ली में गर्मी से तीन लोगों की मौत

बताते चलें कि गर्मी का आलम ये है कि बीते दिनों गर्म हवा की वजह से तीन लोगों को मौत हो गई थी। वहीं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अभी 12 लोग लू के वजह से भर्ती हैं। जबकि राम मनोहर लोहिया में भी चार लोग भर्ती है।

5379487