Logo
मौसम विभाग का कहना है कि आज राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं आज का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के लोग पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग की ओर से लगातार भारी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। लेकिन, इसके बाद भी बारिश नहीं हो रही है।आईएमडी (IMD) ने दिल्ली में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए लगातार दूसरे दिन येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं आज का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
राजधानी दिल्ली के मंगलवार के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। आइए जानते हैं कि दिल्ली में कब बारिश होगी

4 जुलाई: अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 
5 जुलाई: दिन में तापमान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर रात में न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश, तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है। 
6 जुलाई: अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ेंगे और बिजली चमकेगी।
7 जुलाई: अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। गरज और बिजली के साथ रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
8 जुलाई: तापमान न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मौसम में कभी-कभी हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें और बिजली चमकेगी।

अगले दो दिन में हरियाणा में होगी बारिश (Haryana Weather Today)
हरियाणा में मानसून आने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है और झमाझम बारिश आने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में प्रदेश में बारिश हो सकती है। बता दें कि हरियाणा में 28 जून को मानसून ने एंट्री कर ली थी। पांच में मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। लेकिन, इसके बाद भी बारिश कम हो रही है। अभी तक यहां 38.3 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 37 फीसदी कम है।

5379487