Logo
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को नया सीएम बनाया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली की नई सीएम अपना सरनेम क्यों नहीं लगाती हैं।

Delhi New CM: दिल्ली की नई सीएम अब आतिशी होंगी। मंगलवार को हुई AAP विधायक दल की बैठक में उन्हें मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। दरअसल, आतिशी अपनी सौम्य और शांत छवि के लिए जानी जाती हैं, हालांकि, उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। एक बार आतिशी के सरनेम को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। अब वह केवल आतिशी ही लिखती हैं। आइए जानते हैं कि आतिशी किस धर्म से हैं और उनके सरनेम को लेकर क्यों विवाद हुआ था।

दरअसल, आतिशी अपने सरनेम को लेकर काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। वह अपने नाम के सामने पहली मार्लेना सिंह और सिंह लिखती थीं। हालांकि, विवादों के बाद उन्होंने अपना सरनेम हटा दिया था। साल 2019 की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने बताया था कि वह एक पंजाबी राजपूत हैं।

खबरों की मानें, तो आतिशी ने कहा था कि वह पंजाबी हिंदू परिवार से हैं और क्षत्रिय हैं। आतिशी ने ये भी कहा था कि उनका लास्ट नेम (सरनेम) कार्ल मार्क्स और व्लादिमीर लेनिन से लिया गया है। उन्हें यह सरनेम उनके माता-पिता ने दिया है, जो अपना झुकाव लेफ्ट विचारधारा के प्रति रखते हैं। आतिशी ने इसी पीसी के दौरान यह भी जानकारी दी थी कि उनके पिता का नाम विजय सिंह है और पति का नाम प्रवीण सिंह है। इसलिए वह अपने नाम के सामने सिंह लगाती हैं।  

हालांकि, साल 2018 में आतिशी ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अपना मार्लेना सरनेम हटा दिया था। आतिशी के इस फैसले के बाद बीजेपी के कुछ नेताओं ने उन पर आरोप लगाए थे और कहा कि था कि वह एक ईसाई हैं।

इसके जवाब में आतिशी ने कहा था कि भाजपा चुनाव में ध्रुवीकरण कर रही है और इसे रोकने के लिए उन्होंने मार्लेना सरनेम लिखना बंद कर दिया था और तब से वह सिर्फ आतिशी लिखने लगीं।

5379487