Logo
दिल्ली पुलिस को बिहार में एक गलती करना भारी पड़ गया। लोगों ने पुलिस को बंधक बना लिया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस के जवानों में लिखित में माफी मांगकर अपनी जान बचाई।

Delhi Police News: बिहार के पूर्णिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली पुलिस को एक गलती करना भारी पड़ गया। लोगों ने पुलिस को बंधक बनाया लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने माफी मांगकर अपनी जान बचाई। दरअसल, पुलिस जिस आरोपी को गिरफ्तार करने आई थी, उसे अरेस्ट करने की बजाय किसी और व्यक्ति को गिरफ्तार करने लगी। जिसके बाद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक, यह मामला पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र का है। दिल्ली पुलिस यहां एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी और स्थानीय थाने की पुलिस को इस मामले में कोई सूचना नहीं दी गई थी। कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस कृष्णा चौधरी नाम के एक युवक को जबरदस्ती अरेस्ट करना चाहती थी। जबकि, पुलिस के पास उसके खिलाफ कोई वारंट नहीं था। 

विक्की ठाकुर को अरेस्ट करने की बजाय  कृष्णा चौधरी को अरेस्ट करने लगी पुलिस

आरोप है कि दिल्ली पुलिस वाले अचानक एक घर में घुस गए और विक्की ठाकुर को गिरफ्तार करने की बजाय कृष्णा चौधरी को अरेस्ट करने लगे। यह देखकर आसपास के लोग भड़क गए और पुलिस की टीम को बंधक बना लिया। इसके बाद लोकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से दिल्ली पुलिस के जवानों को छुड़वाया। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने लिखित में परिवार से माफी भी मांगी। तब जाकर ये मामला शांत हुआ। 

खबरों की मानें, तो दिल्ली पुलिस के जवान ने बताया कि टीम दुष्कर्म के आरोपित विक्की ठाकुर को अरेस्ट करने के लिए बिहार गई थी। उसके बारे में सूचना मिली थी कि वह अपनी ससुराल कसबा में छिपा हुआ है। गलती से सभी कृष्णा चौधरी के घर पहुंच गए और लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया।  

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस की सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग: 600 महिला चिकित्सा कर्मियों को बनाया जाएगा सशक्त, आत्मरक्षा के सिखाए जाएंगे गुर

5379487