Logo
उत्तर प्रदेश के देवरिया के शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति सिंह के खिलाफ दिल्ली के एक शख्स ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सूत्रों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।

सियाचिन में 19 जुलाई को शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शख्स के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शहीद अंशुमान सिंह को हाल में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। शहीद की पत्नी स्मृति सिंह ने 5 जुलाई को यह कीर्ति चक्र प्राप्त किया था।

उत्तर प्रदेश के देवरिया के शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति सिंह के खिलाफ दिल्ली के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद चौतरफा विरोध हुआ। मांग उठने लगी कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस घटना का संज्ञान लेकर दिल्ली पुलिस से आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की सिफारिश की। इस पर दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सोशल मीडिया यूजर्स भी टिप्पणी से नाराज

स्मृति सिंह ने जब अपने शहीद पति के सर्वोच्च बलिदान के लिए कीर्ति चक्र प्राप्त किया था, उस वक्त वे बेहद भावुक नजर आई थीं। कम उम्र में अपने पति को खोने के लिए लोगों ने उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त की थी। अब स्मृति सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी से सोशल मीडिया यूजर्स खासे नाराज हैं। अधिकांश यूजर्स की मांग है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी देश के लिए शहीद होने वालों की फैमिली पर इस तरह से हमले न हो।

5379487