Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ.प्रत्युष वत्सला का दीवारों पर मिट्टी और गोबर पोतने का विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि, यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे गावों में दीवारों को ठंडा रखा जाता था। इसका प्रयोग सी ब्लॉक के पोर्टा कैबिन्स में किया जा रहा है। यह वीडियो कॉलेज के ही एक टीचर्स ग्रुप में खुद प्रिंसिपल ने शेयर किया है।
प्राकृतिक चीजों को छूना में कोई हर्ज नही
डॉ. प्रत्युष वत्सला ने बताया कि, यह एक रिसर्च का हिस्सा है, यह एक कॉलेज फैकल्टी सदस्य की देखरेख में चल रहा है। रिसर्च अभी पूरी नही हुई है। इस प्रोजेक्ट को एक हफ्ते बाद साझा किया जाएगा।
#दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रिंसिपल ने दीवारों को गोबर से लीपा..#लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रत्युष वत्सला का दीवारों पर गोबर लेपने का वीडियो वायरल..#प्रिंसिपल ने कहा- 'इसका मकसद गर्मियों में कक्षाओं को प्राकृतिक तरीके से ठंडा रखना है'#DelhiUniversity #ViralVideo #DU pic.twitter.com/22yZpl6x0E
— News Art (न्यूज़ आर्ट) (@tyagivinit7) April 13, 2025
'यह रिसर्च पोर्टा कैबिन्स की दीवारों पर की जा रही है। मैंने खुद एक कमरे की दीवार पर गोबर लगाया है, क्योंकि इन प्राकृतिक चीजों मिट्टी और गोबर को छूने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन कुछ लोग बिना जानकारी के अफवाह फैला रहे हैं।
क्लासरूम्स को ठंडा रखने देशी नुसखा
डॉ. प्रत्युष वत्सला ने बताया कि मैंने इस काम को अपने स्टाफ के साथ मिलकर किया है। यह प्रयोग कॅालेज के ब्लॉक सी में किया है। इस तकनीक का उपयोग गर्मियों में क्लासरूम्स को ठंडा रखने के लिए किया गया है। बता दें कि गोबर से पुताई करने की प्रथा काफी समय से चली आ रही है। पुराने समय में कच्चे घरों को मिट्टी और गोबर की मदद से लीपा और पोता जाता था। ये घर गर्मियों के मौसम में भी काफी ठंडे रहा करते थे।