Logo
दिल्ली में पानी संकट के मुद्दे पर जल मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि अपर यमुना नदी बोर्ड की बैठक में हिमाचल फिर से पानी देने के लिए तैयार हो गया है।

Atishi PC on Water Shortage: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत का मुद्दा गरमाता जा रहा है। कई इलाको में लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की। बैठक में पानी संकट को लेकर समीक्षा की गई। इसमें जल बोर्ड के बड़े अधिकारी शामिल हुए। आतिशी ने आज शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पानी के मुद्दे पर जानकारी दी है।

हरियाणा से कम हो रही पानी की सप्लाई

दिल्ली जल संकट मामले पर आतिशी ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच पानी का संकट अभी भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी भी पानी सप्लाई में कमी चल रही है। वजीराबाद पॉन्ड में 674.5 फीट पर पानी होना चाहिए लेकिन उसमें 668.5 फीट पर पानी है। मुनक नहर में भी पानी की कमी है। 10 जून के बाद से लगातार पानी की कमी देखने को मिल रही है।

दिल्ली की जल मंत्री ने कहा कि शुक्रवार को ऊपरी यमुना नदी बोर्ड की बैठक में हिमाचल प्रदेश ने फिर से दिल्ली को पानी देने के लिए तैयार हो गया है। हिमाचल प्रदेश ने स्पष्ट किया है कि ऊपरी यमुना के अपने हिस्से के पानी में से उसके पास 130 क्यूसेक अतिरिक्त पानी है। प्रदेश के सीएम सुखविंदर सुक्खू ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि ऊपरी यमुना नदी बोर्ड को गणना का आकलन करने में कुछ समय लग सकता है, इसलिए दिल्ली ने हरियाणा से मानवीय अपील की है, जिसमें राज्य से दिल्ली के लिए कुछ अतिरिक्त पानी छोड़ने का आग्रह किया गया है।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में पानी संकट के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस के कार्यकर्ता, AAP सरकार के खिलाफ मटका फोड़ कर किया प्रदर्शन

चंडीगढ़ जाएंगे दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी

आतिशी ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने हरियाणा सरकार के अधिकारियों से भी बात की है, और पूरी संभावना है कि दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ जाएगा और हरियाणा के अधिकारियों से मुलाकात करेगा। मैं दिल्ली के लोगों से भी आग्रह करता हूं कि वे उपलब्ध पानी का सचेत और सावधानीपूर्वक उपयोग करें। जिन इलाकों में पानी आ रहा है। जहां पर पानी की कमी नहीं पड़ती है अगर वे कम से कम पानी का प्रयोग करेंगे तो दिल्ली के अन्य इलाकों में पानी पहुंचने में मदद मिलेगी।

बीजेपी ने किया प्रदर्शन

इस बीच जल संकट के मुद्दे को लेकर बीजेपी ने जल मंत्री आतिशी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने आतिशी के आवास के बाहर मटका भी फोड़ा। इस उन्होंने कहा कि हर साल गर्मियों के दिनों में दिल्ली के लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। लेकिन दिल्ली सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। आखिर पानी की समस्या को लेकर पहले से इंतजाम क्यों नहीं किए गए। 

5379487