Logo
Mausam News: देश की राजधानी दिल्ली में आसमान से आफत बरस रही है। आलम ये है कि लोग घर से निकलने में भी कतरा रहे हैं। दोपहर के वक्त सड़कों पर लॉकडाउन वाली स्थिति देखने को मिल रही है। विरले लोग दिखाई दे रहा है।

Delhi Weather News: देश की राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती धूप और लू के चलते लोगों का बुरा हाल है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। कूलर हो या पंखा कहीं भी राहत नहीं मिल रही है। सिर का पसीना पैर तक आ रहा है। आने वाले दिनों में भी इस प्रकोप से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने दो से तीन दिन तक दिल्ली-एनसीआर गर्म हवाओं का रेड अलर्ट जारी किया है।

रेड अलर्ट को सबसे घातक अलर्ट माना जाता है। पिछले तीन दिनों से लगातार दिल्ली-एनसीआर को गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाया। नजफगढ़ दिल्ली का ही नहीं बल्कि देश में सबसे गर्म रहा। रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

सफदरजंग में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के मंगेशपुर, नजफगढ़ और पीतमपुरा में भी अधिकतम तापमान 47 डिग्री से अधिक रहा।

वहीं, चार जगहों पर यह 46 डिग्री से अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस समय थार और पाकिस्तान से लगातार गर्म हवाएं दिल्ली पहुंच रही हैं। इसकी वजह से गर्मी कम नहीं हो रही है। इन गर्म हवाओं को रोकने वाला कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस अभी सक्रिय होता नहीं दिख रहा है। जिसके चलते लोगों को अभी गर्मी का मार झेलनी पड़ पड़ेगी।

आज के मौसम का हाल 

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी सोमवार को मौसम साफ रहेगा। कई जगहों पर लू की गंभीर स्थिति रहेगी। इस दौरान गर्म व शुष्क तेज हवाएं चलेंगी। जिसकी स्पीड 25 से 35 किमी प्रति घंटे रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। वहीं, कल यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है।

इस दौरान तेड शुष्क हवाएं चलेंगी। 22 और 23 मई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 और 29 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद 24 और 25 मई को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 29 रह सकता है। दिल्ली में 25 मई तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। गर्मी का आलम यह है कि दिल्ली में काम करने से उनके स्वास्थ्य पर इस समय सबसे खराब असर पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:- भीषण गर्मी से झुलस रही दिल्ली: कई जगह तापमान 47 डिग्री पार, अभी राहत की उम्मीद बेकार, हरियाणा में ये रहा हाल

ये सावधानी बरतें

बाहर जाने से जितना संभव हो उतना बचें।
पानी पीते रहें, प्यास न होने पर भी पानी पीएं।
ओआरएस, लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ पीएं।

5379487