Logo
Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश का दौर खत्म होने जा रहा है, ऐसे में राजधानी में गर्मी फिर से यू-टर्न मारने की तैयारी में है। चलिए बताते हैं आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम।

Delhi Weather Update: सितंबर का महीना दिल्ली के लिए बेहद खास रहा है। इस महीने के अभी तक के 15 दिनों में 12 दिन बारिश हुई, जबकि सिर्फ 3 दिन ऐसे रहे, जिस दिन बारिश नहीं हुई। इससे मौसम भी काफी सुहावना बना रहा और तापमान कंट्रोल में रहा था। लेकिन अब दिल्ली में मौसम करवट बदल रहा है। राजधानी में जल्द ही गर्मी का यू-टर्न देखने को मिल सकता है। मौसम ने इसको लेकर अभी से चेतावनी दे दी है।

दिल्ली में आखिर कब तक है बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का आसमान साफ रहेगा और मौसम भी शुष्क बना रहेगा। हालांकि हल्की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। दिल्ली में 19 या फिर 20 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान है, इसके बाद दिल्ली अपने ओरिजिनल रूप में आ जाएगा। राजधानी का तापमान फिर बढ़ने लगेगा और लोगों के पसीने छुड़ा देगा। मानसून का दिल्ली से जाने का समय हो चला है, ऐसे में मौसम का बदलना लाजमी है, इसकी शुरुआत अभी से हो चुकी है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि दिल्ली का मौसम जल्द ही बदलने वाला है।

35 डिग्री के आसपास रहेगा दिल्ली का तापमान

दिल्ली वासी अगले 3-4 दिनों के लिए राहत की सांस ले लें, इसके बाद सुहावना मौसम का मिजाज गर्मी की ओर बढ़ चलेगा। बारिश के दौर के बाद दिल्ली का तापमान फिर से 34-35 डिग्री के आसपास रहने लगेगा, जो लोगों के पसीने छुड़ाने के लिए काफी है। इसलिए अगले 3-4 दिनों तक इस सुहावने मौसम का लुत्फ उठा लें। बीते शनिवार को दिल्ली में धूप खिला था, आईएमडी ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक राजधानी में धूप खिलेगा।

आज हल्की बारिश की संभावना

आज दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जरूर है, इसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज की जाने की उम्मीद है। कल यानी 17 सितंबर को भी दिल्ली का मौसम शुष्क बना रहेगा, इस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:- राजधानी में रिकॉर्डतोड़ बारिश: इस मानसून सामान्य से 60 फीसदी अधिक बारिश दर्ज, जानें 20 सितंबर तक के मौसम का हाल

5379487