Logo
Delhi Weather Update: दिल्ली का मौसम बदल रहा है। लोग एक बार फिर बारिश की गुहार लगा रहे हैं, ताकि गर्मी और प्रदूषण से राहत मिले। चलिए बताते हैं आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम।

Delhi Weather Update: दिल्ली में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है, इसके चलते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान तो हो ही रहे हैं, साथ-साथ प्रदूषण के लेवल में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर साफ निर्देश दिया है कि अगले 4 दिनों तक दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है, इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और लोग उमस से परेशान होंगे। इसके अलावा अगले 2 दिनों में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने वाला है। उधर सितंबर महीने के तापमान ने पिछले 6 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

5 अक्टूबर से बारिश का यू-टर्न

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में दिनभर धूप खिली रहेगी और उमस भरी गर्मी भी रहेगी। आज राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले 4 दिनों तक दिल्ली में बारिश नहीं होगी, लेकिन 4 अक्टूबर से बादलों का जमावड़ा शुरू हो जाएगा और फिर बूंदाबांदी बारिश भी शुरू हो जाएगी। 5 और 6 अक्टूबर को राजधानी में हल्की बारिश की संभावना है, इसके बाद मौसम एक बार फिर सुहावना हो जाएगा। वहीं, 15 दिन के बाद ठंड भी दिल्ली में दस्तक देगी। 15 से 20 अक्टूबर के आसपास लोगों के कंबल निकलने शुरू हो जाएंगे।

प्रदूषण स्तर में भी बढ़ोतरी

दिल्ली के प्रदूषण स्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 76 दर्ज किया गया था, जो कि सोमवार को बढ़कर 127 पहुंच गया। हालांकि यह मध्यम श्रेणी में आता है, लेकिन मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिनों में दिल्ली का प्रदूषण बढ़ने वाला है, जो कि चिंता की बात है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं।

सितंबर ने तोड़ा 6 वर्षों का रिकॉर्ड

सितंबर के महीने ने पिछले 6 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सितंबर का न्यूनतम तापमान पिछले 6 वर्षों में सबसे कम हुई है, इसके अलावा अधिकतम तापमान भी पिछले 3 वर्षों में सबसे कम रहा है। इसका कारण बारिश है। सितंबर महीने में इस बार खूब बारिश हुई है, जिसके कारण तापमान कंट्रोल में रहा है। दिल्ली सफदरगंज मौसम केंद्र में दिल्ली में सितंबर महीने का औसत न्यूनतम तापमान 24.7 दर्ज किया गया है, जो कि आखिरी बार सबसे कम 2018 में 24.6 दर्ज किया गया था। इसके अलावा इस साल सितंबर का औसत अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि आखिरी बार सबसे अधिक 2021 में 33.2 दर्ज किया गया था। 

ये भी पढ़ें:- Delhi Weather Update: राजधानी का बढ़ने लगा पारा, प्रदूषण भी बरपाएगा कहर, जानें ठंड कब देगी दस्तक

jindal steel jindal logo
5379487