Logo
Sultanpuri Crime News: कृष्ण विहाल इलाके में एक बुजुर्ग महिला की नाले में गिरने से मौत हो गई। बुजुर्ग महिला और बेटी किराए के मकान में रहती थी।

Sultanpuri Crime News: दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना इलाके के कृष्ण विहार में एक बुजुर्ग महिला की नाले में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला घर में दोपहर के समय अकेली थी और दरवाजे के पास अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नाले में गिर गई और उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग महिला और बेटी एक साथ किराए के मकान में रहती थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

नाले में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुल्तानपुरी थाना इलाके के कृष्ण विहार में रहने वाली बुजुर्ग महिला ओमवती धूप सेकने के बाद अपने घर जा रही थी, जैसे ही महिला अपने घर के दरवाजे पर पहुंची, तब ही अचानक से महिला नाले में जा गिरी।

आसपास के लोगों की मदद से महिला को निकाला बाहर 

बुजुर्ग महिला के गिरने के कई घंटो बाद जब बुजुर्ग की बेटी घर पहुंची, तो देखा कि उसकी मां नाले में गिरी हुई है, उसके बाद उसने आसपास के लोगों की मदद से मां को बाहर निकाला। इसके बाद बुजुर्ग महिला को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:- Hit and run case in Delhi: द्वारका में हिट एंड रन का केस, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

महिला के पति की पहले हो चुकी है मौत

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की कृष्ण विहार इलाके में अपनी बेटी के साथ रहती थी। कुछ समय पहले ही महिला के पति की मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद बेटी के सिर से मां का साया उठ गया है। 

5379487