Election Commission removes Model Code of Conduct: दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए लागू आदर्श आचार संहिता अब हटा दी गई है। चुनाव आयोग ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए इसकी घोषणा की। 7 जनवरी 2025 को चुनाव आयोग ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान की तारीखों का ऐलान किया था, जिसके साथ ही आचार संहिता लागू हो गई थी। अब जब चुनावी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, तो आचार संहिता को हटा दिया गया है। चुनाव के चलते कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, सरकारी टेंडर, बजटीय खर्च और अन्य नीतिगत फैसले स्थगित हो गए थे। चुनाव की प्रक्रिया के दौरान लागू आचार संहिता के कारण सरकार कोई नई घोषणा या विकास कार्य शुरू नहीं कर सकती थी, लेकिन अब सभी विभाग अपनी अधर में लटकी योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 48 सीटें जीती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को 22 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस इस बार भी बेहद कमजोर नजर आई और उसे मात्र 6.35 फीसदी वोट ही मिले।
Order for the lifting of MCC.#DelhiElection2025 #DelhiElections2025 @ECISVEEP pic.twitter.com/GjPYooKYON
— CEO, Delhi Office (@CeodelhiOffice) February 10, 2025
27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी
इस चुनाव में भाजपा ने 45.66 फीसदी वोट शेयर के साथ बहुमत हासिल किया, जबकि आम आदमी पार्टी को 43.55 फीसदी वोट मिले। यह पहला मौका है जब 27 साल बाद भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने लगातार दो बार (2015 और 2020) दिल्ली में सरकार बनाई थी।
दिल्ली चुनाव में वोट शेयर में भाजपा आगे, आप ने दी कड़ी टक्कर, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने 45.56 फीसदी वोट शेयर के साथ 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को 43.57 फीसदी वोट मिले और वह 22 सीटों पर सिमट गई। इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, उसे महज 6.35 फीसदी वोट मिले और वह एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। नतीजे बताते हैं कि भाजपा और आप के बीच कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर होता जा रहा है।
क्या है चुनाव आचार संहिता?
चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कुछ नियम और शर्तें लागू करता है, जिन्हें आदर्श आचार संहिता कहा जाता है। यह नियम चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए होते हैं। जैसे ही चुनाव की तारीखों की घोषणा होती है, यह संहिता लागू हो जाती है और परिणाम घोषित होने तक बनी रहती है। चुनाव के चलते कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, सरकारी टेंडर, बजटीय खर्च और अन्य नीतिगत फैसलों पर रोक लग जाती है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में AAP की हार का पंजाब में भी दिख रहा असर, टेंशन में अरविंद केजरीवाल, बुलाई सभी मंत्रियों और विधायकों की बैठक
दिल्ली में कब लागू हुई थी आचार संहिता?
7 जनवरी 2025 को चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। इसके साथ ही आचार संहिता लागू हो गई थी। चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर कई प्रतिबंध लगाए जाते हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष रह सके। 5 फरवरी 2025 को मतदान और 8 फरवरी 2025 को मतगणना पूरी होने के बाद अब चुनाव आयोग ने आचार संहिता हटाने का आदेश जारी किया है। दिल्ली में अब भाजपा सरकार बनाने की तैयारी कर रही है, जबकि आम आदमी पार्टी ने हार के बाद आत्ममंथन शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Delhi MLAs Criminal Cases: 70 में से 31 विधायकों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले, AAP, BJP और कांग्रेस में ये सबसे आगे