Logo
दिल्ली के शाहदरा में शुक्रवार को आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं परिवार के चार लोग झुलस गए है।

दिल्ली के शाहदरा इलाके में शुक्रवार को एक फ्लैट में आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सुबह करीब 5.50 बजे की बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक आगे लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। 

दरअसल, यह मामला भोलानाथ नगर का है। आग इतनी भयानक थी कि घर के लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घर का सारा सामना चलकर राख हो गया। इस मामले में शाहदराशाहदरा जिले के डीसीपी का कहना है कि भोलानाथ नगर इलाके में शुक्रवार की सुबह एक घर में आग लगने से दो की मौत हो गई और 4 घायल हुए हैं।  सभी घायल एक परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि दम घुटने से लोगों की मौत हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

5379487