Logo
दिल्ली के द्वारका में गुरुवार की शाम एक अस्पताल के निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं 9 लोग घायल हो गए है। मरने वाली महिला उत्तर प्रदेश के झांसी के एक गांव की थी।

Delhi Hospital Wall Collapse: राजधानी दिल्ली के द्वारका में गुरुवार की शाम एक हादसा हो गया। यहां आकाश अस्पताल में एक निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, द्वारका के सेक्टर 12 में आकाश अस्पताल की दीवार गिर गई। यह घटना गुरुवार शाम साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन के दो हेड कांस्टेबल गश्त पर थे, जब उन्होंने द्वारका सेक्टर 12 में आकाश अस्पताल के बेसमेंट में एक पेट्रोल पंप के पास भीड़ देखी, तो वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहां जाकर पुलिस कांस्टेबल को पता चला कि बेसमेंट की दीवार का एक हिस्सा गिर गया है। इससे कई लोग घायल हो गए है।

घायलों को द्वारका सेक्टर 3 के आकाश अस्पताल और द्वारका सेक्टर 9 के आईजीआई अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पुलिस तुरंत अस्पताल में पहुंची। जहां पता चला कि घायलों में से एक महिला की मौत हो गई है और अन्य नौ लोगों को चोटें आई है। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से कई को अस्पताल से छूट्टी मिल गई है।  

उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली थी महिला 

पुलिस का कहना है कि मृतक महिला की पहचान संतोष पाल के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के धानमोड़ गांव की रहने वाली थी। उसके परिवार में पति और तीन बच्चे है। जिनमें एक बेटा और दो बेटियां है। 

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मौके पर जांच के लिए एक फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी। ये हादसा कैसे हुआ अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

5379487