Delhi Elections: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत जारी है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच कई बार प्रत्याशी कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो गलत होता है। भाजपा प्रत्याशी आशीष सूद ने भी कुछ ऐसा ही किया। जनकपुरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष सूद की एक वीडियो आप ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें आशीष आम आदमी पार्टी के झंडे को पैरों तले रौंदते नजर आ रहे हैं और लोगों के घरों पर लगे आम आदमी पार्टी के झंडे को ऊपर से फेंकने के लिए कह रहे हैं।
आप के आधिकारिक अकाउंट पर शेयर की गई आशीष सूद की वीडियो
हार की बौखलाहट ने BJP को इस क़िस्म की घटिया राजनीति पर लाकर खड़ा कर दिया है‼️
— AAP (@AamAadmiParty) January 22, 2025
BJP प्रत्याशी आशीष सूद और उसके गुंडे AAP समर्थकों की छतों पर ज़बरदस्ती चढ़कर AAP के झंडों को उतार कर उसे पैरों से रौंद रहे हैं।
BJP वालों, ऐसी घटिया हरकत से AAP के झंडे तो उतार लोगे लेकिन केजरीवाल और… pic.twitter.com/8AqgJH02hn
आम आदमी पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर आशीष सूद की वीडियो अपलोड की गई है। भाजपा नेता पर हमला करते हुए लिखा गया है कि 'हार की बौखलाहट में भाजपा घटिया राजनीति करने पर उतर आई है। भाजपा प्रत्याशी आशीष सूद और उसके गुंडे आम आदमी पार्टी के समर्थकों के घरों की छतों पर लगे हुए झंडों को उतार रहे हैं और फिर उन्हें पैरों तले रौंद रहे हैं। भाजपा वाले ऐसी घटिया राजनीति करके छतों से AAP के झंडे तो उतरवा लेंगे लेकिन केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को दिल्लीवालों के दिल से कैसे निकालोगे?' आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि नेताओं को राजनीति के चक्कर में इतना भी नहीं गिरना चाहिए कि वो सही और गलत का फर्क भूल जाएं।
आप नेताओं ने कार्यकर्ताओं को धमकाने का लगाया आरोप
बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और सीएम आतिशी मार्लेना ने भाजपा पर अपने प्रत्याशियों को धमकाने और उन्हें प्रचार करने से रोकने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी गुंडागर्दी पर उतर आई है। वो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को फोन पर और सामने से धमकियां दे रहे हैं और उन्हें काम करने से रोक रहे हैं।
ये भी पढ़ें: प्रवेश वर्मा का पलटवार: केजरीवाल-मान पर 100 करोड़ की मानहानि का केस, पंजाबियों पर बेबुनियाद आरोपों का किया खंडन