Logo
Delhi Crime: दिल्ली के पटेल नगर में शुक्रवार को अन्य लड़कों के साथ हुई लड़ाई के दौरान एक 17 वर्षीय लड़के पर चाकू से हमला किया गया।

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली में हत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के पटेल नगर में शुक्रवार को अन्य लड़कों के साथ हुई बहस के दौरान एक 17 वर्षीय लड़के पर चाकू से हमला किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में शिकायत दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस ने कुछ आरोपियों को किया गिरफ्तार 

इस मामले में पुलिस ने बताया कि कुछ नाबालिगों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान अन्य लड़कों ने 17 साल के नाबालिग लड़के पर चाकू से हमला किया। जब मामले की छानबीन की गई, तो कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अभी आगे की जांच की जा रही है। 

पंजाबी बाग में चाकू से हमला कर शख्स की हत्या

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक शख्स के ऊपर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक की पहचान 30 साल के मोनू के रूप में की थी। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके का रहने वाला था। वह पंजाबी बाग के मादीपुर इलाके में जूते-चप्पल बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। 

5379487