Logo
उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने 320 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है।

New Electric Bus: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज मंगलवार को 320 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है। इन नई इलेक्ट्रिक बसों को डीटीसी के बेड़े में शामिल किया गया है। इन बसों के आने से दिल्ली बसों से यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। यात्रियों को अब ज्यादा देर तक बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

DTC के बेड़े में शामिल हुई 320 नई इलेक्ट्रिक बसें

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इसकी जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया है। कैलाश गहलोत ने अपनी पोस्ट में लिखा, ' आज मंगलवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ 320 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

दिल्ली में अब 1970 इलेक्ट्रिक बसें

इसके साथ ही दिल्ली में अब इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या 1970 हो गई है। यह पूरे देश में किसी भी शहर के मुकाबले इलेक्ट्रिक बसों की सर्वाधिक संख्या है।' उन्होंने आगे लिखा, 'दिल्ली में अब कुल 7683 बसें दिल्लीवासियों की सेवा में सड़कों पर हैं। केजरीवाल सरकार दिल्लीवासियों को विश्वस्तरीय, प्रदूषणमुक्त, सुगम परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।'

परिवहन मंत्री ने दी जानकारी

बता दें कि दिल्ली परिवहन मंत्री ने डीटीसी के बेड़े में 320 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने को लेकर सोमवार को भी जानकारी दी थी। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को बांसेरा पार्क में बसों को हरी दिखाने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इस दौरान उनके साथ परिवहन आयुक्त और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे थे।

दिल्ली में रूट पर बढ़ेगी सेवा

दिल्ली में इन नई 320 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद से ही कई रूटों पर सेवा बढ़ जाएगी। इससे लोगों को बसों के लिए ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

5379487