Logo
Delhi Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम के लिए मतगणना आज 4 जून को 8 बजे से शुरू हुई। दिल्ली में एक बार फिर बीजेपी ने सभी सातों सीटों पर कब्जा किया।

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Updates: लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम के लिए मतगणना आज 4 जून को 8 बजे से शुरू हुई। लोकसभा चुनाव परिणाम के दौरान सबकी नजरें देश की राजधानी दिल्ली पर टिकी रहीं। दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीटें हैं, जिन पर 2014 से बीजेपी का कब्जा है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के चलते इस बार काफी दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद थी, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों के बाद बीजेपी की तरफ से एकतरफा जीत का दावा सामने आया और वो सही भी साबित हुआ। दिल्ली में बीजेपी ने हैट्रिक मारते हुए एक बार फिर सभी सातों सीटों पर कब्जा कर लिया।

Delhi Lok Sabha Result 2024:

दिल्ली लोकसभा चुनावों में बीजेपी की हैट्रिक

दिल्ली में 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में दोनों बार बीजेपी ने सातों सीटों पर क्लीन स्वीप किया था। इस बार बीजेपी ने सभी सात सीटों पर जीत हासिल कर हैट्रिक मार दी है।

दिल्ली में सातों सीटों पर बीजेपी कब्जा

  • नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी की बांसुरी स्वराज ने आप के सोमनाथ भारती को 78 हजार 370 वोटों से मात दी।
  • पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के हर्ष मल्होत्रा ने आप के कुलदीप कुमार को 93 हजार 663 वोटों से हराया है।
  • दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी के रामवीर सिंह बिधूड़ी आप के सहीराम पहलवान को 1,24,333 वोटों से हराया है।
  • पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत ने आप के प्रत्याशी को 1 लाख 90 हजार से अधिक वोटों से हराया है।
  • चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल को बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल ने 89,325 वोटों से हराया।
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार को 1 लाख 38 हजार 778 वोटों से पराजित किया।
  • उत्तर पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी के योगेंद्र चंदोलिया ने 2 लाख 90 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस के उदित राज को हराया है।

चांदनी चौक से प्रवीन खंडेलवाल जीते

चांदनी चौक - 89,325 वोट से जीते
ईस्ट दिल्ली - 83,861 वोट से आगे
नई दिल्ली - 78,370 वोट से आगे
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली - 1,37,066 वोट से आगे
नॉर्थ वेस्ट - 2,88,767 वोट से आगे
साउथ दिल्ली - 1,92,300 वोट से आगे
वेस्ट दिल्ली - 1,24,333 वोट से आगे

दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी की हैट्रिक पक्की

राजधानी दिल्ली में बीजेपी सातों लोकसभा सीटों को जीतकर क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है। दिल्ली में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया है। दिल्ली जनता पर सीएम केजरीवाल का कोई जादू नहीं चला।

दिल्ली की सभी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी आगे

चांदनी चौक - 89,322
ईस्ट दिल्ली - 78,403
नई दिल्ली - 76,536
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली - 2,68,526
नॉर्थ वेस्ट - 1,07,871
साउथ दिल्ली - 1,23,391
वेस्ट दिल्ली - 1,74,215

इस बार भी बीजेपी का क्लीन स्वीप

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी सातों लोकसभा सीटों को जीतकर क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है, जिसमें नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उम्मीदवार योगेंद्र चंदौलिया सबसे बड़ी जीत दर्ज कर सकते हैं।

कौन कितने वोटों से आगे 

दिल्ली की सभी लोकसभा सीट से बीजेपी आगे चल रही है। चांदनी चौक लोकसभा सीट से प्रवीण खंडेलवाल 8678 वोटों से, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी 44427 वोटों से, पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा 12872, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज 20458, उत्तर पश्चिम दिल्ली से 81831, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत 48854, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर विधूड़ी 36 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।    

सभी सीटों पर बीजेपी चल रही आगे

अब तक के आए रुझानों में बीजेपी सभी सीटों पर आगे चल रही है। लेकिन दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सहीराम पहलवान चुनौती दे रहे हैं। बता दें कि बीजेपी के रामवीर सिंह बिधुड़ी 32430 से आगे चल रहे हैं तो वहीं सहीराम 27103 से पीछे चल रहे हैं। 

मनोज तिवारी पीछे चल रहे 

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी मनोज तिवारी पीछे चल रहे हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार आगे चल रहे हैं। दिल्ली में शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। पार्टी सभी 7 सीटों पर आगे चल रही है।   

कांग्रेस दफ्तर में बन रहे हैं छोले भटूरे

दिल्ली में बीजेपी दफ्तर के बाद केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इसमें दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए छोले-भूटरे तैयार किए जा रहे हैं। नतीजों को लेकर पार्टी दफ्तर में खास तैयारी है।

दिल्ली में मतगणना शुरू

दिल्ली में मतगणना शुरू हो चुकी है। एजेंट्स की मौजूदगी में ईवीएम को स्ट्रांग रूम में निकाला गया। सबसे पहले बैलेट्स पेपर की काउंटिंग हो रही है। मतदान केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। मतगणना केंद्र के बाहर भी बड़ी स्क्रीन से रुझानों को साझा किया जाएगा। थोड़ी देर में पहला रुझान सामने आएगा।

पूर्वी दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने की पूजा

पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने दिन की शुरुआत भगवान की पूजा करके की। उनका मुकाबला आप के कुलदीप कुमार से है। साल 2019 में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी के गौतम गंभीर ने जीत दर्ज की थी।

बीजेपी मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पूड़ी और मिठाई तैयार की जा रही है। लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।

नतीजों से पहले सभी उम्मीदवार मंदिरों में नजर आए 

कांग्रेस, आम आदमी पार्टी या फिर बीजेपी, सभी दलों के प्रत्याशी आज सुबह मंदिर पहुंचे और जीत के लिए प्रार्थना की। नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज और आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने भी मंदिर पहुंचकर अपनी जीत के लिए कामना की। सोमनाथ भारती ने दावा कर रखा है कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाते हैं, तो वे अपना सिर मुंडवा लेंगे। उधर, बीजेपी नेता तजिंद्र बग्गा ने तंज कसा था कि उन्होंने कैंची ऑर्डर कर दी है। उन्होंने सिर मुंडवाने का वीडियो अपलोड करने की भी अपील की थी। 

दिल्ली की सबसे हॉट लोकसभा सीट

उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट पर बीजेपी से मनोज तिवारी और कांग्रेस से कन्हैया कुमार प्रत्याशी हैं। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से यही सीट ऐसी है, जहां बीजेपी ने सेम प्रत्याशी को टिकट दिया था। चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन ने रिंकिया के पापा को हराने की अपील की थी। दरअसल, मनोज तिवारी ने यह भोजपुरी गाना गया था। इंडिया गठबंधन के तंज पर मनोज तिवारी ने कहा था कि वे बेटियों का अपमान कर रहे हैं। वे नहीं चाहते हैं कि किसी बेटी का पिता चुनाव जीत सके। 

सातों संसदीय क्षेत्रों के लिए बने काउंटिंग केंद्र

चांदनी चौक- एसकेवी, भारत नगर

नई दिल्ली- अटल आदर्श बालिका विद्यालय, गोल मार्केट

उत्तर-पूर्वी दिल्ली- आईटीआई, नंदनगरी

पूर्वी दिल्ली- राष्ट्रमंडल खेल गांव, खेल परिसर

उत्तर-पश्चिम दिल्ली- डीटीयू, शाहबाद, दौलतपुर

पश्चिमी दिल्ली- एनएसयूटी, द्वारका

दक्षिण दिल्ली- जीजाबाई महिला आईटीआई, सिरी फोर्ट

Delhi Lok Sabha Result 2024: दिल्ली में किस सीट पर कौन उम्मीदवार

  • नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज (बीजेपी) के खिलाफ सोमनाथ भारती (आप)
  • पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा (बीजेपी) के खिलाफ कुलदीप कुमार (आप)
  • दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी (बीजेपी) के खिलाफ सहीराम पहलवान (आप)
  • पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत (बीजेपी) के खिलाफ महाबल मिश्रा (आप)
  • चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल (बीजेपी) के खिलाफ कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी (बीजेपी) के खिलाफ कांग्रेस के कन्हैया कुमार
  • उत्तर पश्चिमी दिल्ली- योगेंद्र चंदोलिया (बीजेपी) के खिलाफ कांग्रेस के उदित राज चुनाव मैदान में हैं।

Delhi Exit Poll Result 2024: दिल्ली लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल नतीजे

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी को 6 से 7 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन का भी यहां खाता खुल सकता है।

टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च के एग्जिट पोल के मुताबिक,  दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से बीजेपी को छह सीटें मिल सकती हैं। वहीं, एक सीट गठबंधन को मिलती दिख रही है।

रिपब्लिक-मैट्रिज और पी मार्क के मुताबिक,  दिल्ली में इस बार कांग्रेस का दस साल का सूखा खत्म हो सकता है। यहां बीजेपी को 5 और इंडिया गठबंधन को 2 सीटें मिल सकती हैं।

न्यूज 24- टुडेज चाणक्या के मुताबिक, प्रदेश में बीजेपी को 6 और गठबंधन को 1 सीट पर जीत मिल सकती है। चांदनी चौक लोकसभा सीट पर मुकाबला कड़ा माना जा रहा है।

पिछले दो लोकसभा चुनावों में बीजेपी का क्लीन स्वीप

बता दें कि दिल्ली में 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में दोनों बार बीजेपी ने सातों सीटों पर क्लीन स्वीप किया था। इस बार बीजेपी ने सात में से छह सीटों पर अपने सांसदों को टिकट नहीं दिया, सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद मनोज तिवारी को फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस और आप दिल्ली में गठबंधन के तहत चुनाव मैदान में हैं।

आप ने चार तो कांग्रेस तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आप ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने 'जेल का जवाब वोट से' जैसे तमाम अभियान भी चलाए और खुद को दिल्ली का बेटा बताया। अब देखना होगा कि चुनाव के नतीजे आप के दावे पर कितना असर डाल पाते हैं।

5379487