Logo
पति-पत्नी के बीच हल्की नोंकझोंक को प्यार की निशानी माना जाता है, लेकिन रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाए तो...। आइये एक पौधे के बारे में बताते हैं, जो कि पति-पत्नी को टूटता रिश्ता भी जोड़ सकता है।

Lucky Wood Plant: पति-पत्नी के बीच छोटी नोंकझोंक होना लाजमी है। इसे सच्चे प्यार की निशानी भी मानी जाती है। कहा जाता है कि हल्की नोंकझोंक की वजह से ही पति-पत्नी का रिश्ता हमेशा सदाबहार रहता है। लेकिन परेशानी तब आती है, जब छोटी नोंकझोंक बड़ी लड़ाई का कारण बन जाए। एक या दो बार ऐसी लड़ाई को समझा जा सकता है, लेकिन प्यार होने के बावजूद पति-पत्नी का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाए तो सचेत हो जाना चाहिए। इसके पीछे वास्तु से लेकर ज्योतिषी तक कई कारण हो सकते हैं।

अगर आप भी ऐसी स्थिति से जूझ रहे हैं, तो आपको एक छोटा सा काम करना होगा। आपको अपने घर में पेओनी का पौधा लगाना होगा। इस पौधे को पॉजिटिविटी और ब्लैसिंग का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि यह पौधा प्रेम का प्रसार करता है। यह न केवल पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम को बढ़ाता है बल्कि टूटे रिश्तों को सुधारने में भी मदद करता है। इसकी रंग बिरंगी पंखड़ियों से निकलने वाली प्रेम की सुगंध पूरे घर में फैली रहेगी। तो चलिये इस पौधे को रोपने से लेकर रखरखाव तक की पूरी जानकारी विस्तार से देते हैं।

पेओनी पौधे से जुड़ी अहम जानकारियां
  1. पेओनी पौधे को रोपने का सबसे उचित समय सितंबर से दिसंबर के बीच का है।
  2. इस पौधे की अधिकतम ऊंचाई और चौड़ाई 4-4 फुट के दायरे में हो सकती है।
  3. वसंत के अंत से इस पौधे के फूल खिलने लगते हैं। फूल छह मास तक आते रहते हैं।
  4. पतझड़ में पत्ते गिरने से पहले इनका रंग लाल या सुनहरे रंग की छाया में बदल जाता है।
  5. पेओनी को उचित मात्रा में पानी देना चाहिए। अधिक या कम पानी नुकसानदायक होता है।
  6. यह पौधा मधुमक्खियों तितलियों को आकर्षित करता है, लिहाजा स्थान का चयन सोच समझकर करें।
  7. इसमें दर्द और सूजन रोधी औषधीय गुण होते हैं। चीनी चिकित्सा में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
  8. इसके पौधे में कई ऐसे रसायण होते हैं, जो बिल्लियों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
  9. हिरण भी इस पौधे को नहीं खाते हैं, लेकिन विकल्प न होने पर इसे खाने से परहेज भी नहीं करते हैं।
  10. यह पौधा अपनी सुगंध को दूर तक फैलाता है। इसे घर का वास्तु ठीक करने के लिए भी माना जाता है।
दिल्ली में यहां से खरीदें पेओनी पौधा

दिल्ली में आप सुप्रीम नर्सरी, वर्ल्ड ग्रीन नर्सरी, राजधानी नर्सरी, कमल नर्सरी, ग्रीनवे नर्सरी समेत बड़ी नर्सरी में पेओनी का पौधा खरीद सकते हैं। अगर आप दिल्ली से बाहर रहते हैं, तो भी बड़ी नर्सरियों में यह पौधा आसानी से मिल जाएगा। अमेरिका के लोग तो 2000 साल से इस पौधे की खेती कर रहे हैं। अगर आपने अभी तक यह पौधा नहीं लगाया है, तो एक बार ट्राई अवश्य करना। उम्मीद है कि यह पौधा आपके घर में भी खुशियां लेकर आएगा।

ये भी पढ़ें: यह पौधा घर की सभी नेगेटिविटी को दूर कर देगा, परिवार के सभी सदस्य भी रहेंगे स्वस्थ, जानें इसकी मान्यता

डिस्क्लेमर: यह खबर मान्यताओं के आधार पर लिखी गई है। हरिभूमि डिजिटल इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस खबर पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लीजिए।

5379487