Logo
दिल्ली के फर्श बाजार थाना इलाके में एक शख्स पर नाबालिग ने बदले की आग में चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Delhi: दिल्ली के फर्श बाजार थाना इलाके से बीती रात एक शख्स पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाना इलाके में बीती रात एक शख्स सब्जी लेने बाजार जा रहा था। इस दौरान ही दो लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुताबिक, 45 वर्षीय पीड़ित विजय भोलानाथ नगर इलाके में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। वह सब्जी लेने के लिए बाजार जा रहे थे। इस बीच रास्ते में ही दो लड़के उन्हें खड़े मिले। इनमें से एक को वह पहले से ही जानते हैं।

हमला करके मौके से फरार हुए आरोपी

आरोप है कि उसके साथ दूसरे लड़के ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि जानकार लड़के ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। इसके दोनों आरोपी उन्हें लहूलुहान कर मौके से फरार हो गए। इसकी जानकारी घायल के परिजनों को मिली, तो विजय का भाई मौके पर पहुंचा। विजय के भाई ने ही पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी। हालांकि, विजय की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बदला लेने के लिए किया हमला

जानकारी के अनुसार, इलाके के एक बैड करेक्टर (बीसी) के नाबालिग बेटे पर कुछ महीने पहले गोली चली थी। जिस पर गोली चली थी, उसने ही इस वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग को शक था कि विजय ने ही उस पर गोली चलवाई थी। इसके चलते ही उसने बदला लेने के लिए विजय पर चाकू से हमला किया।

5379487