Logo
Mohan Garden Firing Video: द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके का वायरल हो रहा है। जिसमें चार युवक एक घर पर फायरिंग कर रहे हैं और दरवाजे पर जोर-जोर से ईंट-पत्थर मार रहे हैं।

Mohan Garden Firing Video: राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी दिल्ली में बदमाशों पर लगाम नहीं लग पा रही है। आए दिन बदमाशों के आतंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा है। अब ऐसा ही एक वीडियो द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके का वायरल हो रहा है। जिसमें चार युवक एक घर पर फायरिंग कर रहे हैं और दरवाजे पर जोर-जोर से ईंट-पत्थर मार रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गलि में चार बदमाश आते हैं और एक घर के दरवाजे पर और खिड़की पर फायरिंग करने लगते हैं। बदमाश सिर्फ फायरिंग ही नहीं बल्कि घर पर ईंट-पत्थर भी फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना 12 जनवरी की रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चार बदमाश लड़के किस तरह से बेखौफ होकर गोलियां चला रहे हैं। हालांकि बदमाशों के इतना कुछ करने के बाद भी गली में आस पास के घरो में कोई हलचल होती नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि ये सब करने के बाद चारो मौके से फरार जाते हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि बदमाशों ने इस तरह की वारदात क्यों अंजाम दिया। दिल्ली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:- Weather Updates: दिल्ली में ठंड और कोहरे का कहर जारी, 100 फ्लाइट्स लेट, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

इससे पहले भी हुई थी इस तरह की घटना    

बता दें कि इससे पहले हालही में ऐसी ही एक घटना दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से सामने आई थी। यहां गैंग्स ऑफ वासेपुर की तरह बेखौफ बदमाशों ने एक घर के बाहर पेट्रोल बम फेंके थे और गोलीबारी की थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पेट्रोल बम फेंकने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक लाल बाग इलाके में गोपी और साहिल का गैंग चलता है। दोनों गैंग में अक्सर भिड़ंत होती रहती है। हालांकि दिल्ली पुलिस क्राइम पर लगातार नकेल कसने की कोशिश कर रही है।
 

5379487