Logo
राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट खराब होने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक मजदूर घायल हो गया। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Delhi: बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की अचानक लिफ्ट खराब हो गई। इसके चलते एक बड़ी दुर्घटना हो गई। लिफ्ट के खराब होने के एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा घायल मजदूर को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि नरेला इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट अचानक खराब हो गई। जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, नरेला में लिफ्ट से दुर्घटना सोमवार रात को हुई है। हालांकि, इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान करने की कोशिश भी कर रही है। वहीं, पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में औपचारिक शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

स्थानीय पुलिस कर रही जांच

इसके अलावा उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय पुलिस इस मामले में इमारत में काम करने वाले अन्य मजदूरों से भी पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच सभी पहलुओं को देखते हुए आगे बढ़ा रही है।

पुलिस ने आगे बताया कि घायल मजदूर को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। वहीं, पुलिस घायल मजदूर से भी पूछताछ कर सकती है।

यह भी पढ़ें :- आईजीआई एयरपोर्ट पर CISF की हिरासत से आरोपी भागा, 2020 से था फरार

jindal steel jindal logo
5379487