Logo
दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के स्लीपर सेल से जुड़े एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

Delhi: दिल्ली पुलिस के द्वारका और पश्चिम जिला की संयुक्त टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के स्लीपर सेल से जुड़े एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसका नाम 37 वर्षीय जसविंदर सिंह उर्फ लक्की बताया गया है। पुलिस ने इसे विष्णु गार्डन इलाके से गिरफ्तार किया। यह आतंकी गुरपतवंत सिंह के कहने पर यह दिल्ली में भारत विरोधी नारे लिखता था। पुलिस इस मामले में इससे पूछताछ कर रही है।

पन्नू के कहने पर लिखता था नारे

इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि खालिस्तानी समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के स्वीपर सेल से जुड़े जसविंदर सिंह को दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके से गिरफ्तार किया है। जसविंदर सिंह दिल्ली के तिलक नगर का रहने वाला है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पन्नू के कहने पर ही दिल्ली में खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाता था और दीवारों पर भारत विरोधी बातें लिखता था।

दिल्ली में लिखे थे भारत विरोधी नारे

जसविंदर ने पुलिस को बताया कि उसने दिल्ली के उत्तम नगर, तिलक नगर और निहाल विहार में दीवारों, स्कूलों में खालिस्तान के समर्थन और भारत के विरोधी नारे लिखे थे। यह सभी काम उसने पन्नू के कहने पर किए थे। आरोपी ने 26 जनवरी के दिन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) संगठन के कहने पर तिलक नगर इलाके में देश विरोधी नारे लिखे थे। इसके बाद से दिल्ली पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी।

दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में करीब 200 टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की। इसके अलावा पुलिस ने करीब एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और फिर आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जसविंदर को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में किया खुलासा

पूछताछ में जसविंदर ने खुलासा किया है कि उसे रुपयों की सख्त जरूरत थी। अमेरिका में बैठे उसके दोस्त गगनदीप ने देश विरोधी नारे लिखने पर उसे मोटी रकम देने का वादा किया था। पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है। इसके साथ ही आरोपी से दिल्ली में पन्नू के समर्थकों के बारे में जानने का भी प्रयास कर रही है।

5379487