Logo
Pankha Road Flyover: पंखा रोड उत्तम नगर बस टर्मिनल के पास और करियप्पा मार्ग दिल्ली कैंट को जोड़ता है। यहां पर ट्रैफिक की समस्या हमेशा बनी रहती है। इस जाम की समस्या को कम करने के लिए फ्लाईओवर का प्लान बनकर तैयार है।

Pankha Road Flyover: लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा पश्चिमी दिल्ली में 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पंखा रोड पर भीड़ कम करने का प्रस्ताव पिछले एक साल से अटका हुआ है। इस स्ट्रेच में डाबड़ी गोल चक्कर से करियप्पा मार्ग के बीच जो टी-जंक्शन हैं, उन्हें सिग्नल फ्री करने के लिए करीब 1.25 किमी लंबा फ्लाईओवर बनाने का प्लान तैयार किया गया है। 

इस मार्ग पर वाहनों की संख्या को कम करने के लिए फरवरी 2014 में PWD ने सड़क पर दो फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव रखा। एक डाबड़ी सर्कल और करियप्पा मार्ग के बीच और दूसरा डाबड़ी से उत्तम नगर तक फ्लाईओवर। इससे पूरा इलाका सिग्नल फ्री हो जाएगा।

पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने दी जानकारी

पीडब्ल्यूडी अधिकारी के अनुसार, पंखा रोड पर डाबड़ी गोल चक्कर से करियप्पा मार्ग तक दादा सतराम ममतानी मार्ग टी-जंक्शन, सेवा मार्ग व पश्चिमी विष्णु दास मार्ग टी-जंक्शन हैं, यहां पर हमेशा जाम की समस्या रहती है और इस वजह से पंखा रोड के इस स्ट्रेच में भी जाम लगा रहता है। इन तीनो ट्रैफिक लाइट को सिग्नल फ्री बनाने के लिए डाबड़ी गोल चक्कर पर जो फ्लाईओवर है, उसके पास 1.25 किमी लंबा नया फ्लाईओवर बनाने का प्लान है। इस फ्लाईओवर को बनाने का प्लान काफी समय से था। एक कंसलटेंट से फ्लाईओवर का नक्शा भी तैयार कराया गया, लेकिन आगे के काम के लिए किसी एजेंसी ने कंसलटेंसी के लिए टेंडर ही नहीं भरा। अब एक नई एजेंसी को कंसलटेंसी के लिए नियुक्त किया जा रहा है।

दो फेज में बनाया जाएगा फ्लाईओवर

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली प्लान के तहत पंखा रोड के 6 किमी लंबे स्ट्रेच पर दो चरणों में फ्लाईओवर बनाया जाएगा। पहले चरण में डाबड़ी गोल चक्कर के पास करियप्पा मार्ग के बीच और दूसरे चरण में उत्तम नगर बस टर्मिनल की ओर से फ्लाईओवर बनाया जाएगा। पंखा रोड को डिंकजेस्ट करने का प्लान 2014 में पहली बार शुरू किया गया। अगस्त, 2015 में फर्स्ट व सेकंड फेज के दोनों फ्लाईओवर का मॉडल यूटीपेक को दे दिया गया। लेकिन प्रोजेक्ट पर कंसलटेंसी के लिए कोई बेहतर एजेंसी ही नहीं आई, इसकी वजह से प्रोजेक्ट पेंडिंग है।  

5379487