Logo
दिल्ली पुलिस ने लोनी इलाके से सुनार की दुकान से 50 लाख की ज्वेलरी चोरी करने वाले 10 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को 20 दिन की तलाश के बाद गिरफ्तार किया है।

Delhi: दिल्ली पुलिस ने 50 लाख रुपये की डकैती के मामले में 10 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को करीब 20 दिनों की तलाश के बाद गिरफ्तार किया है। इसमें आठ आरोपियों को आज गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दो आरोपियों को एक दिन पहले मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए सभी आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

दो को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

इस संबंध में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह के पहले दो सदस्य परशुराम और धरमोद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने लोनी में एक सुनार की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान उन्होंने करीब 50 लाख रुपये के आभूषण चुराए और फरार हो गए।

पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने गिरोह के अन्य आठ सदस्यों की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर सभी आठ आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ कर इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है।

सुनार की दुकान में की थी चोरी

पुलिस के मुताबिक, 20 दिन पहले रात के समय शाहदरा रेलवे स्टेशन के पास सुनार की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, जिसमें एक गुट शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुस गया और आभूषण चोरी किए। इसके बाद सभी फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह परशुराम, एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर, आगरा और मध्य प्रदेश में चोरी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

5379487