Logo
Rajkumar Anand Resigns: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है। दिल्ली में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजकुमार आनंद बीएसपी में शामिल हो गए थे।

Rajkumar Anand Resignation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते दिन मंगलवार को राजकुमार आनंद का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद का इस्तीफा मंजूर करने के लिए दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने राष्ट्रपति को सिफारिश भेजी थी। इसकी जानकारी 3 जून को एलजी ऑफिस ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी थी।

सीएम केजरीवाल ने इस्तीफे को दी थी मंजूरी

बता दें कि 31 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजकुमार आनंद के इस्तीफे को मंजूर करने की सिफारिश उपराज्यपाल को भेजी थी। इसके बाद एलजी ऑफिस ने बयान जारी कर कहा था कि उपराज्यपाल को की गई इस सिफारिश के साथ एससी/एसटी कल्याण, समाज कल्याण, सहकारिता और गुरुद्वारा चुनाव जैसे अहम विभाग नेतृत्वहीन और पंगु हो गए हैं, क्योंकि दिल्ली सीएम केजरीवाल ने इन विभागों को किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किया। ऐसे में यह सभी विभाग स्वतः ही मुख्यमंत्री के हाथ में  पहुंच गए।

राजकुमार आनंद ने AAP पर लगाए कई आरोप 

दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री रहे राजकुमार आनंद ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मंत्रिपद से इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया था कि आप सरकार दलित विरोधी है। साथ इसके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। राजकुमार आनंद ने पत्र में लिखा था कि AAP का जन्म ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ है, लेकिन अब आप सरकार के मुख्यमंत्री, दो पूर्व मंत्री जेल में हैं।

ये भी पढ़ें:- राजकुमार आनंद का मंत्री पद से इस्तीफा, बोले-भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए बनी पार्टी खुद दलदल में फंसी

सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। ऐसे में मंत्री पद पर रहकर इस सरकार में काम करना असहज हो गया है। राजकुमार आनंद ने इस्तीफा देने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) का दामन थाम लिया था। लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में राजकुमार आनंद को बीएसपी ने नई दिल्ली से लोकसभा चुनाव में उतारा था।

5379487