Logo
दुहाई से मेरठ के बीच 25 करीब किलोमीटर लंबे रूट पर नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat train) का ट्रायल शुरू हो गया है। यह ट्रायल सफल होने के बाद इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने भी रैपिड रेल में सफर किया।

Rapid Rail Project: मेरठ से दिल्ली आने वाले लोगों का सफर जल्द और आसान होने वाला है। वो कुछ ही मिनटों में गाजियाबाद और इसके बाद आसानी से मेट्रो पकड़कर दिल्ली पहुंच सकेंगे। इसके लिए NCRTC ने दुहाई से मेरठ के बीच 25 किलोमीटर लंबे रूट पर नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat train) का ट्रायल शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, नमो भारत ट्रेन का ट्रायल शुक्रवार से रविवार के बीच शुरू हो सकता है। पहले ट्रेनों को शुरुआत में धीमी गति से इस रूट पर चलाया जाएगा और इसके बाद इसकी रफ्तार बढ़ाई जाएगी। अभी यह ट्रायल दुहाई से मोदीनगर साउथ स्टेशन के बीच करीब 12 किलोमीटर तक किया गया है। अब अब मोदीनगर साउथ स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच ट्रेन का ट्रायल शुरू किया जाएगा। सफल ट्रायल के बाद यात्रियों के लिए इस रूट को खोल दिया जाएगा। दरअसल, देश की पहली नमो भारत ट्रेन की शुरुआत साहिबाबाद से दुहाई के बीच हुई थी। करीब दो माह पहले पीएम मोदी ने प्रथम फेस का उद्घाटन किया था। अब दूसरे चरण में दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन तक ट्रेन चलाई जाएगी। जिसका ट्रायल शुरू हो गया है।
 

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने किया रैपिड रेल में सफर

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने गुरुवार को दिल्ली मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का जायजा लिया। इसकी जानकारी उपराज्यपाल ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि सराय काले खां और आनंद विहार में आरआरटीएस परियोजना स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान प्रोजेक्ट के शेष हिस्से पर काम तेजी करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उपराज्यपाल ने साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल में सफर भी किया।  
 


ये है दुहाई और मेरठ साउथ के बीच स्टेशन

-मुरादनगर
-मोदीनगर नॉर्थ
-मोदी नगर साउथ
- मेरठ साउथ। 

5379487