Logo
आउटर दिल्ली का इलाका रोहिणी फूड हब के रूप में तेजी से उबर रहा है। यहां आप न केवल साउथ इंडियन, नार्थ इंडियन डिशेज का लुत्फ उठा सकते हैं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों के व्यंजनों का स्वाद भी यहां चख सकते हैं।

दिल्ली के लोग खाने-पीने का शौक रखते हैं। अपने इस शौक को पूरा करने के लिए ये लोग कहीं भी जा सकते हैं। आज हम दिल्ली के ही ऐसे इलाके के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां के व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। किसी को यहां की साउथ इंडियन डिशेज पसंद है, तो किसी को नार्थ इंडिया डिश का स्वाद लेना है। यही नहीं, चाइनीज डिशेज पसंद करने वालों को भी यहां मायूसी नहीं होगी क्योंकि यहां चाइनीज डिशेज की भी कई फेमस जगह हैं। तो चलिये इंतजार कराए बिना बताते हैं कि आउटर दिल्ली के रोहिणी इलाके में कौन सी जगह किस डिश के लिए प्रसिद्ध है। सबसे पहले बात करते हैं साउथ इंडियन डिशेज की...

सेक्टर-7 के दो साउथ इंडियन रेस्तरां बेहद लोकप्रिय

रोहिणी के सेक्टर-7 में पिछले करीब दस सालों से मद्रास कैफे नाम से साउथ इंडियन रेस्तरां है। यह अपनी डिशेज को लेकर खासा लोकप्रिय है। यहां आपको विभिन्न वैरायटी के डोसा मिल जाएंगे। इसके अलावा इडली, वड़ा और उत्तपम का स्वाद भी आप भूल नहीं पाएंगे। गरमा गर्म सांभर के साथ नारियल और टमाटर की मसालेदार चटनी के साथ इन डिशेज को परोसा जाता है।

इस रेस्टोरेंट की शुरुआत अन्ना पालपांडी ने की थी। वे साउथ में भी यही काम करते थे और दिल्ली आने के बाद भी यही काम शुरू किया। वे आज भी साउथ से ही मसालों को मंगवाते हैं, जिससे यहां की सभी डिशेज में दक्षिण भारत की खुशबू महसूस होती है। अगर आपका कभी रोहिणी आना हो तो मद्रास कैफे का डोसा और इडली सांभर अवश्य ट्राई करना। इसके अलावा अन्ना साउथ इंडियन रेस्टोरेंट पर भी लोगों की भीड़ जुटी रहती है।

masala dosa
सेक्टर-7 में फेमस साउथ इंडियन रेस्टोरेंट।
यहां मिलेगा नार्थ इंडियन का स्वाद

मद्रास कैफे से अवंतिक मार्केट की ओर जाते हुए सेक्टर 2 में गोपालजी छोलू भटूरे वाले की शॉप है। यहां के छोले भटूरों का स्वाद लेने दूर दूर से लोग पहुंचते हैं। पनीर से भरे भटूरों को तलने के लिए मूंगफली के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे भटूरे कुरकुरे हो जाते हैं, जिसके कारण खाते ही यह मुंह में पिघलता महसूस होता है। यहां के छोलों में मूलतानी स्वाद महसूस होता है। लच्छा प्याज, मिर्च, आचार और हरी चटनी का साथ इन छोले भटूरों का स्वाद और बढ़ा देता है। यही नहीं, इनके पालक चावल भी मशहूर हैं। साथ ही, यहां की मिट्ठी लस्सी और मसालेदार रायता भी लोगों को खासा पसंद आता है।

चाइनीज डिशेज के लिए प्रसिद्ध M2k

अगर आपको चाइनीज व्यंजन खाने पसंद हैं, तो आपको सेक्टर-3 में एमटूके जाना चाहिए। यहां कई शॉप और रेस्टोरेंट हैं, जहां आप एक से बढ़कर एक चाइनीज व्यंजन का स्वाद चख सकते हैं। राज चाइनीज के स्प्रिंग रोल्स, चिलि पोटैटो, सुशी, फ्राइड राइस, पनीर मंचूरियन समेत कई डिशेज हैं, जिनके लिए लोगों की भीड़ जुटी रहती है। इसके आसपास भी अन्य कई दुकानें हैं, जहां लोगों की लंबी लाइन देखी जा सकती है।

chinese food
सेक्टर 3 में M2K के पास चाइनीज व्यंजनों के कई फेमस रेस्टोरेंट।
सरदारजी जीप वाले अपनी थाली के लिए फेमस

सेक्टर 8 में सरदारजी जीप वाले का खाना भी लोगों को खासा पसंद आता है। यहां आपको 110 रुपये में थाली मिल जाएगी, जिसमें पनीर, दाल मखनी और एक अन्य सब्जी के साथ सलाद इत्यादि मिल जाता है। इसके अलावा, कुछ चटपटा खाना है, तो आप लव पूरीवाला शॉप पर जा सकते हैं। यहां की बेडमी पुरी, टिक्की, छोले समोसे समेत कई वैरायटी हैं, जिनकी सबसे ज्यादा बिक्री होती है। इसके अलावा यहां की लस्सी भी खासी डिमांड में रहती है।

5379487