Logo
Monsoon Alert Delhi: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने यमुना नदी का दौरा कर काम का जायजा लिया है। उन्होंने जनता से वादा किया है कि इस बार दिल्ली में बाढ़ नहीं आएगी।

Monsoon Alert Delhi: साल 2023 दिल्लीवासियों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। ये वही साल था, जब पूरी दिल्ली पानी से लबालब भरा हुआ था। इस बाढ़ से कैसे छुटकरा पाया जाए, इसका जवाब ना ही तो दिल्ली की राज्य सरकार के पास था और ना ही केंद्र सरकार के पास। इस बाढ़ के कारण दिल्ली में रहने वाले लोगों को ना सिर्फ काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, बल्कि आर्थिक तौर पर भी हजारों-लाखों लोगों का नुकसान हुआ था। ऐसे में अब साल 2024 में मानसून आने से पहले दिल्ली की राज्य सरकार अपनी कमर कस चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक देश की राजधानी में मानसून की एंट्री 30 जून को हो सकता है, इससे पहले दिल्ली सरकार बाढ़ से निपटने के लिए पूरी जोर लगा रही है।

इस बार दिल्ली में बाढ़ नहीं आएगी- भारद्वाज

आप आदमी पार्टी के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आज यानी 11 जून को दिल्ली में यमुना नदी का दौरा किया। यमुना नदी में महीनों से बाढ़ से निपटने के लिए काम जारी है। मानसून आने की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आते जा रही है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी है। आज सौरभ भारद्वाज ने काम चल रहे साइट पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान भारद्वाज ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके साथ ही आप मंत्री ने यह भी दावा किया है कि इस बार दिल्ली में बाढ़ नहीं आएगी।

'क्या है दिल्ली सरकार की तैयारियां'

सौरभ भारद्वाज ने कुछ अधिकारियों के साथ यमुना नदी का दौरा किया, जहां महीनों से गाद निकालने की प्रक्रिया जारी है। भारद्वाज ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसको लेकर पोस्ट करते हुए कहा कि पिछले साल यमुना नदी में इतना अधिक पानी आया की भीषण बाढ़ आ गई थी। लेकिन इस बार बाढ़ की नहीं चलेगी। इस साल हरियाणा सरकार के ITO बैराज को पूरी तरह खोल दिया गया है, जो दरवाजे नहीं खुल रह थे, उन्हें काट दिया गया है। इसके साथ ही पायलट कट भी बनाए गए हैं, ताकि सिल्ट यमुना के साथ ही बह जाए।

5379487