Logo
Delhi Crime News: शाहदरा जिले के विश्वास नगर इलाके में स्थित भीकम सिंह कॉलोनी से लूटपाट की घटना सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी महिला और उसके साथियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Delhi Crime News:  दिल्ली के शाहदरा जिले विश्वास नगर इलाके में स्थित भीकम सिंह कॉलोनी में लूट का विरोध करने पर एक महिला बदमाश ने कारोबारी दंपति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। दंपति के साथ बदमाशों ने लाठी डंडों से हमला कर लूटपाट की। इसके साथ ही कार में तोड़फोड़ भी की गई।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित दंपति की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हरमान सिंह अपने परिवार के साथ विश्वास नगर में रहते हैं। उनका हेल्थ सप्लीमेंट का व्यापार है। वह रविवार रात को कार से अपने पति के साथ हरियाणा से घर लौट रहे थे। जब वह 11 बजे के आसपास विश्वास नगर भीकम सिंह कॉलोनी पहुंचे, तो उनकी के सामने एक शख्स आकर लेट गया। महिला ने हॉर्न बजाकर उसे हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां हटा नहीं।

ये भी पढ़ें:-चाकू की नोक पर दिनदहाड़े लूट, साढ़े नौ लाख लेकर बदमाश हुए फरार, CCTV में कैद

पुलिस छानबीन में जुटी

पीड़ित जैसे ही शख्स हटाने के लिए बाहर निकलता है, तब ही उसके साथियों ने मिलकर लूटपाट शुरू कर दी। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद लेकर आरोपियों की पहचान करने से जुटी है। 

आदर्श नगर में भी दिनदहाड़े बदमाशों ने की थी लूट

बीते कुछ दिनों पहले दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से लूट का मामला सामने आया था। आदर्श नगर इलाके के HDFC बैंक के पास कुछ बदमाशों ने युवक से चाकू की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने चाकू दिखाकर पीड़ित से साढ़े नौ लाख रुपये की लूट की थी। 

5379487