Logo
दिल्ली-हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, तो हरियाणा में बारिश की चेतावनी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।

Delhi-Haryana Weather Updates: मौसम का मिजाज मामूली बदला, जिसके चलते अधिकतम पारा बढ़कर 38 डिग्री पार दर्ज हुआ, बेशक पारा गत दो दिनों की तुलना बढ़ गया हो, लेकिन अब भी सामान्य से नीचे है। वहीं, शाम के समय आसमान पर बादलों ने डेरा जमाया और बाद में कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज हुई।

दिल्ली का मौसम

प्रादेशिक मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह इस मौसम के सामान्य तापमान से 1 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिली। न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो इस मौसम के सामान्य से 6 डिग्री की बड़ी गिरावट है।

आईएमडी का अनुमान है कि शनिवार को दिल्ली के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज हो सकती है। आईएमडी के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पीतमपुरा में 40.1 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़ में 40.0, पूसा में 39.7, रिज एरिया में 39.7 आया नगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

IMD ने दिया मौसम का अपडेट

बता दें कि गत दो तीन दिनों से दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज हो रहा था। जिसके चलते राजधानी में लोगों को मई के महीने में भी राहत मिली हुई है। वहीं, आगामी दो तीन दिन भी मौसम लगभग ऐसा ही बना रह सकता है।

हरियाणा का मौसम

वहीं, हरियाणा में मौसम विभाग की चेतावनी ने किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश की चेतावनी से किसानों में गेहूं खराब होने का डर बना हुआ है।

बारिश की चेतावनी ने बढ़ाई किसानों की चिंता

दरअसल, हरियाणा में इस वक्त गेहूं की खरीद की जा रही है। अनाज मांडियों में गेहूं खुले में रखा हुआ है, ऐसे में किसानों और आढ़तियों धीमे उठान से परेशान है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, प्रदेश में बारिश होती है तो खुले में रखा गेहूं खराब हो सकता है।

CH Govt hbm ad
5379487