Logo
Metro Trains On Gray Line In Delhi: दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए दिल्ली मेट्रो में सफर किया और लोगों से बातचीत की।

Metro Trains On Gray Line In Delhi: दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत दिल्ली मेट्रो से यात्रा कर दिल्ली सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। निजी वाहनों की तुलना में सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करने और यात्रियों के अनुभव को समझने का प्रयास किया। उन्होंने ग्रे लाइन पर नजफगढ़ में ढांसा बस मेट्रो स्टेशन से यात्रा की शुरूआत की और दिल्ली सचिवालय के पास के स्टेशन इंद्रप्रस्थ पहुंचे।  

मंत्री कैलाश गहलोत ने मेट्रो यात्रियों से की बात
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने यात्रा के दौरान दिल्ली मेट्रो में लोगों से बातचीत की। साथ ही, उनके अनुभवों और सुझावों को जानने का प्रयास किया। इस दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर और यात्रियों से बातचीत करके बहुच अच्छा लग रहा है। सार्वजनिक परिवहन के माध्यमों को अपनाकर हम शहर को ट्रैफिक और प्रदूषण से मुक्त कर सकते हैं। मैं डीएमआरसी द्वारा दी जा रही सेवा की सराहना करता हूं। यात्रियों से सुझाव मिलने पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ग्रे लाइन मेट्रो पर ट्रेनों के फेरे की संख्या बढ़ेगी।

ग्रे लाइन पर बढ़ाए जाएंगे मेट्रो के फेरे
उन्होंने आगे कहा कि इस मामले को दिल्ली मेट्रो के समक्ष रखा जाएगा। ग्रे लाइन पर दो ट्रेनों के बीच का वर्तमान समय 7 मिनट 5 सेकेंड है। इन दो ट्रेनों के बीच का समय घटकर 5 मिनट करने के लिए डीएमआरसी से बातचीत की जाएगी। ढांसा बस स्टैड दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन का सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन है। जिसका उद्घाटन 18 सितंबर 2021 को हुआ था। इसके लॉन्च होने से पहले डीएमआरसी सेवा केवल नजफगढ़ स्टेशन तक विस्तारित थी। 

ये भी पढ़ें:- गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

ग्रे लाइन की कुल लंबाई 4.79 किमी है। इस लाइन पर औसतन 18, 859 यात्री रोजाना सफर करते हैं। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क लगभग 392.44 किमी तक फैला है, जिसमें 288 स्टेशन शामिल हैं। 

5379487