Logo
Delhi Politics: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की सीएम आतिशी को गंगा में डुबकी लगाने का न्योता दिया था, लेकिन आप नेता नहीं पहुंचे। जानें इस पर सचदेवा ने क्या कहा।

Delhi Politics: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के निमंत्रण के बावजूद गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी आईटीओ यमुना घाट पर यमुना नदी की बदहाली देखने एवं नदी में डुबकी लगाने नही आये। सचदेवा ने लगभग 30 मिनट तक अरविंद केजरीवाल एवं आतिशी का इंतजार किया और फिर यमुना घाट पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं, छठ समिति सदस्यों के सामने मीडिया कर्मियों के माध्यम से दिल्ली वालों को संदेश दिया।

केंद्र सरकार से मिले पैसों का मांगा हिसाब

उसके बाद वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना नदी के काले बदबूदार जल में डुबकी लगा कर दिल्ली सरकार द्वारा यमुना सफाई के नाम पर 8500 करोड़ के भ्रष्टाचार करने के मुद्दे को उजागर किया और यमुना जी से केजरीवाल सरकार द्वारा यमुना सफाई ना करके भ्रष्टाचार करने के लिए माफी मांगी। सचदेवा के साथ इस अवसर पर कई भाजपा नेता मौजूद थे। गौरतलब है कि दिल्ली भाजपा ने यमुना नदी के किनारे रेड कार्पेट बिछा कर मंच लगाया जिस पर अरविंद केजरीवाल एवं आतिशी के लिए दो वीआईपी कुर्सियां लगाई गई थी।

टॉयलेट गायब करने का आरोप

इस दौरान सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल शासन में लगातार मां यमुना की जो हालात है वह सबके सामने है। केजरीवाल और आतिशी को यमुना में डुबकी लगाने के लिए आमंत्रित किया था लेकिन वह नहीं आए। उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्षों में 8500 करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को दिए हैं ताकि यमुना की सफाई की जा सके, लेकिन हम यमुना का हाल देख सकते हैं। हम केजरीवाल से पूछना चाहते हैं कि वे पैसे कहां गए। उन्होंने आगे कहा कि जब रातों-रात शीश महल के टॉयलेट गायब हो जाते हैं तो फिर अरविंद केजरीवाल मां यमुना को कैसे छोड़ेंगे।

केजरीवाल ने दिया था भरोसा

सत्ता के नशे ने आम आदमी पार्टी को जहां निरंकुश बना दिया वही भ्रष्टाचारी भी बना दिया। दिल्ली की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन दिल्ली वासियों की चिंता केजरीवाल को नहीं है। 2021 में अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि मेरी जिम्मेदारी है। हम यमुना को साफ करेंगे और हम कोई ब्लेम गेम नहीं खेलना चाहते हैं और 2025 तक यमुना में डुबकी लगाएंगे।

केजरीवाल ने कहा था अगर 2025 तक चुनाव तक यमुना साफ नहीं हुई, तो दिल्ली वाले हमें वोट ना करें, आज अक्टूबर 2024 सामने आ चुका है, 2025 भी सर पर है, इसलिए अगर अरविंद केजरीवाल में शर्मिंदगी है, तो आज वह इसकी जिम्मेदारी लेते और इस बात को स्वीकार करें कि उन्होंने दिल्ली के जनता को गुमराह किया और मां यमुना के नाम पर धोखा देने का काम किया है।

वीरेंद्र सचदेवा ने लिया संकल्प

सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल यह कह रहे हैं कि अब वह बाहर आ गए हैं अब दिल्ली की सड़कें तेजी से बनेगी तो केजरीवाल बताएं कि बाकी उनके 60 विधायक क्या सिर्फ उनकी झूठी तारीफ और उनके कठपुतली बनने के लिए ही है। आज दिल्ली के अंदर वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। केजरीवाल सरकार ने केंद्र से मिले 37 करोड़ रुपये में सिर्फ 10 करोड़ रुपये यमुना की सफाई पर खर्च किए हैं। सचदेवा ने कहा कि आज मैंने यमुना में डुबकी लगा कर केजरीवाल सरकार द्वारा यमुना सफाई पर धोखा देने भ्रष्टाचार करने की माफी मांगी। इसके अलावा मैंने फरवरी 2025 में सत्ता में आते ही यमुना जी को यमुना सफाई प्राधिकरण बनाने का संकल्प दिया।

जब पानी फ्री है तो बिल आ ही क्यों रहे हैं

सचेदवा ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कह कि अरविंद केजरीवाल बुधवार को इतनी बेशर्मी से इस बात को कह रहे थे कि दिल्ली वाले पानी का बिल मत देना लेकिन अरविंद केजरीवाल या बताएं जब पानी फ्री है तो बिल आ ही क्यों रहे हैं । उन्होंने कहा कि जल बोर्ड और उनकी सरकार ने फ्री पानी और बिजली देने की बात कही थी, लेकिन आज बिजली के बढ़े हुए दाम आ रहे हैं और इतना हैं नही चुनाव आने वाला है, इसलिए बिजली कंपनियां बिजली के दामों में वृद्धि करने वाली है और बढ़े हुए दाम केजरीवाल के सीधे जेब में जाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- अरविंद केजरीवाल की चुनावी रणनीति: महाराष्ट्र और झारखंड में 'INDIA' के लिए करेंगे प्रचार, कांग्रेस से कैसे होगी दोस्ती?

jindal steel jindal logo hbm ad
5379487