Logo
दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि आज राजधानी में बारिश होगी या नहीं।

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को राजधानी और एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में हल्की बारिश और फिर आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। 

दरअसल, दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट की मानें , तो  शुक्रवार को अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान  24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम  विभाग का कहना है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान औसत तापमान से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान औसत तापमान से 2.3 डिग्री कम मिला है।

हरियाणा में भी होगी बारिश, कितना रहेगा तापमान 

हरियाणा में आज का मौसम वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा के कई जिलों में आज बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो प्रदेश में 11 सितंबर तक भारी बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। शुक्रवार को हरियाणा का अधिकतम 32 और न्यूनतम तापमान  24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान  25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

बता दें कि प्रदेश में जुलाई के मुकाबले अगस्त माह में अच्छी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर में भी बारिश होगी। जिसके चलते किसानों की धान की फसलों को फायदा मिलेगा। उन्हें सिंचाई के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 

 

5379487